फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   miscreants robbed a woman and shot operator in Moradabad

बेखौफ बदमाश: लुटेरों ने रास्ता पूछने के बहाने महिला को रोका, लूटपाट के बीस मिनट बाद इस बात पर पंप ऑपरेटर को मारी गोली

Tue, 19 Apr 2022 11:08 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 19 Apr 2022 11:08 PM IST
सार

मुरादाबाद में मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूटने के बाद पंप ऑपरेटर को गोली मार दी। बीस मिनट में दोनों वारदातों को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
miscreants robbed a woman and shot operator in Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुरादाबाद में मंगलवार सुबह बाइक सवार दो बदमाशों ने बीस मिनट के अंतराल में दो वारदातों को अंजाम दिया। मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर में रास्ता पूछने के बहाने बदमाशों ने एक महिला को रोक लिया। इसी बीच बदमाशों ने महिला को तमंचा दिखाकर उसके दोनों कुंडल खींच लिए। जिससे महिला के कान भी जख्मी हो गए। इसके बाद बदमाश पाकबड़ा क्षेत्र में पहुंचे और चीनी मिल से लौट रहे पंप आपरेटर को लूट के विरोध में गोली मार दी। पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर निवासी राजेंद्री देवी पत्नी दिवाकर सिंह मंगलवार सुबह 5.40 बजे खेत पर जा रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश महिला के पास आ गए। राजेंद्री ने बताया कि बदमाशों ने उससे मुरादाबाद जाने वाले रास्ते के बारे में पूछताछ की। इसके बाद एक बदमाश ने अपने मोबाइल में एक व्यक्ति का फोटो दिखाया और पूछने लगा कि ये इसी गांव में रहता है क्या। बातचीत करते हुए बदमाशों ने महिला पर तमंचा तान दिया और गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद बदमाशों ने महिला के दोनों कुंडल खींच लिए। जिससे महिला के कान भी जख्मी हो गए। इसके बाद महिला अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के बाद चली गई। इस घटना के बीस मिनट बाद सुबह करीब छह बजे बाइक बदमाश पाकबड़ा क्षेत्र में पहुंच गए।
विज्ञापन


ऑपरेटर ने बहादुरी से किया मुकाबला, लगी 
यहां बदमाशों ने छजलैट के मलपुर खय्या निवासी राम सिंह (55) को लूटने का प्रयास किया। राम सिंह असमोली चीनी मिल में पंप ऑपरेटर हैं। मंगलवार सुबह वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हकीमपुर रेलवे फाटक के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन आपरेटर ने अपनी बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बदमाश तेजी से बाइक दौड़ा कर निकल गए। फलैदा रोड पर बदमाश फिर से राम सिंह को मिल गए। उन्होंने राम सिंह को बाइक रोकने कहा, राम सिंह ने बाइक नहीं रोकी। इसके बाद बदमाशों ने अपनी बाइक आगे अड़ाकर उन्हें रोक लिया। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकालकर उनके सीने पर तान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच ऑपरेटर ने तमंचे पर हाथ मार दिया। इस पर बदमाश ने गोली चला दी। जिससे गोली राम सिंह की दाहिनी जांघ में लग और वह घायल हो गए। राम सिंह के शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग आ गए। इसी बीच बदमाश बाइक दौड़ाकर मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया गया है। पाकबड़ा, मझोला थाने की पुलिस और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed