{"_id":"5f3ce72e57e2da7b3724aaa9","slug":"miscreants-attacks-newly-built-petrol-pump-in-moradabad-two-salesman-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद: नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने किया हमला, दो कर्मचारी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद: नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने किया हमला, दो कर्मचारी घायल
Wed, 19 Aug 2020 02:17 PM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 19 Aug 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के हसनपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव करनपुर माफी के पास स्थित मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा के नवनिर्मित पेट्रोल पंप पर मंगलवार रात बदमाशों का धावा बोल दिया। पेट्रोल पंप पर सो रहे दो सेल्समैन पर बदमाशों ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
बदमाशों की फायरिंग में सेल्समैन करनपाल के हाथ में एक गोली लगकर निकल गई। वहीं दूसरे सेल्समैन हरीश का सिर फोड़ दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
फिलहाल घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पेट्रोल पंप से क्या-क्या सामान लूटे गए हैं यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को रंजिश से जोड़कर भी देख रही है। मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन