फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Misbehaving with a woman by pretending to marry

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पीड़िता के परिवार को जाति सूचक शब्दों से किया अपमानित, पांच पर रिपोर्ट दर्ज

Thu, 18 Feb 2021 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Thu, 18 Feb 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Misbehaving with a woman by pretending to marry
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोपी पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसके परिवार के लोगों ने जाति सूचक शब्दों से पीड़ित और उसकी मां को अपमानित किया। पुलिस ने आरोपी युवक समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पीड़ित युवती अनुसूचित जाति से है। उसने पुलिस को बताया कि आरोपी लिटिल से उसके प्रेम संबंध थे। युवती ने बताया कि आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो आरोपी टाल मटोल करने लगा। युवती ने बताया कि आरोपी ने दो बार उसका जबरन गर्भपात भी कराया है। युवती ने बताया कि छह जनवरी2021 को वह अपनी मां को साथ लेकर आरोपी लिटिल के घर गई थी।
विज्ञापन


आरोप है कि यहां आरोपी, उसके पिता सतराज, मां और दो बहनों ने जाति सूचक शब्दों से अपमानित किया। इसके बाद आरोपियों ने मां बेटी को धक्के देकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी दर्वेश कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed