फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   misbehave with 55-year-old woman dead body accused arrest in moradabad

यूपीः सड़क किनारे रह रही महिला की हत्या कर शव से किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Feb 2019 05:51 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 08 Feb 2019 05:51 PM IST
विज्ञापन
misbehave with 55-year-old woman dead body accused arrest in moradabad
dead body - फोटो : फाइल फोटो

पांच नवंबर को छजलैट थानाक्षेत्र के खलीलपुर अमरू गांव में दुष्कर्म के बाद 55 वर्षीय महिला की हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा किया है। आरोप है कि दुष्कर्म के लिए छजलैट के ही भीकनपुर गांव में रहने वाले युवक ने वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने शुक्रवार को पुलिस लाइंस में बताया कि पकड़ा गया आरोपी राजू (35) है। वह भीकनपुर का रहने वाला है। वारदात के बाद पुलिस ने संदिग्धों का पता लगाने के लिए इंटेलीजेंस विंग को भी छजलैट पुलिस के साथ लगाया था। घटनास्थल के आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों के बारे पुलिस ने जानकारी हासिल की। खासतौर से उन लोगों को रडार पर लिया गया था, जो कि नशा करते हों। 
विज्ञापन


हाल ही में पुलिस को राजू के बारे में जानकारी हुई थी, वह वारदात के बाद घर छोड़कर रामपुर दोराहा में रहने वाले रिश्तेदार के पास मजदूरी करने चला गया था। पुलिस ने राजू को बृहस्पतिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो वारदात का खुलासा हुआ। उसने बताया कि पांच नवंबर को वह हरथला स्थित भातू कालोनी से शराब पीकर वापस गांव जा रहा था तो रास्ते में उसे महिला लावारिस हालत में घूमती दिखी। महिला को देखकर उसने गलत काम करने की ठान ली। वह घर गया और दूसरे कपड़े पहनकर खलीलपुर अमरू पहुंचा। उस समय महिला एक दुकान के पास बैठी थी, वहां से वह उसे दुकान के पीछे की तरफ खाली प्लॉट में ले गया। जहां पर उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला ने विरोध जताया तो आरोपी ने वहां पर पड़ी ईंट से महिला के सिर में प्रहार कर दिया, जिस वजह से महिला की मौत हो गई। एसपी ने बताया कि आरोपी का चालान कर उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या के बाद महिला के शव से भी किया दुष्कर्म
एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने खुलासा किया है कि महिला के सिर में ईंट मारे जाने के कारण उसकी मौत हो गई। आरोपी राजू ने इसके बाद भी महिला के शव के साथ दुष्कर्म किया। उसने पूछताछ में बताया कि नशे में होने के कारण उसने ऐसा किया है। 

वारदात के बाद जब आरोपी वहां से भागने लगा तो प्लाट में पत्थर से टकराने के कारण वह नीचे गिर गया, सिर और पीठ में चोट लगी। वह उठ सकने में भी असमर्थ था। दो घंटे तक वह प्लाट में ही पड़ा रहा। नशा हल्का होने के बाद वह घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने खून से सने अपने कपडे़ उतार दिए। आरोपी ने वारदात के वक्त दो पैंट और दो शर्ट पहन रखी थी, एक पैंट शर्ट को उसने जलाया। जिससे की किसी को उसके बारे में जानकारी न हो सके। हालांकि, आरोपी के पहने हुए दूसरे पैंट और शर्ट में भी खून लगा था। जिसे पुलिस ने बरामद किया है। वारदात में इस्तेमाल किया गया पत्थर भी पुलिस ने बरामद किया है। 


खून से सने कपड़ों के कारण पकड़ा गया आरोपी
एसपी देहात ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस को मुखबिर की मदद मिली। वारदात के बाद जब आरोपी घर जा रहा था, तब उसको खून से सने कपड़ों में देख घर पर परिवार वालों ने पूछताछ की थी। इस दौरान शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों को भी जानकारी हुई थी। वारदात के बाद राजू के गांव से चले जाने और मामला ठंडा होता देख वह वापस गांव आया तो लोगों का शक राजू पर गहरा गया। ये जानकारी पुलिस के हाथ लगी तो राजू को हिरासत में ले लिया गया, जिसके बाद वारदात का खुलासा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed