फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minor model gang-raped in a moving car from Ghaziabad to Moradabad

चलती कार में मॉडल से गैंगरेप: गाजियाबाद से मुरादाबाद तक हाईवे पर की दरिंदगी, फिर होटल में ले जाकर किया ये काम

Tue, 09 Apr 2024 12:11 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 09 Apr 2024 12:11 PM IST
सार

चलती कार में नाबालिग मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मुरादाबाद कोतवाली में पीड़िता ने गाजियाबाद के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। तीनों आरोपी कोतवाली क्षेत्र में एक होटल में पीड़िता को छोड़कर भाग गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Minor model gang-raped in a moving car from Ghaziabad to Moradabad
फाइल फोटो

विस्तार

संभल निवासी 17 वर्षीय एक मॉडल के साथ चलती कार में तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी पीड़िता को मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र के एक होटल के कमरे में छोड़कर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में पीड़िता की तहरीर पर गाजियाबाद निवासी तीनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता मॉडल तीनों को पहले से जानती है।
विज्ञापन


संभल जनपद के चंदौसी थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता ने दर्ज कराए केस में बताया कि उसने 11वीं तक पढ़ाई की है। इसके बाद उसने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। किशोरी ने बताया कि पांच अप्रैल को वह मॉडलिंग के कार्यक्रम में जयपुर गई थी। 
विज्ञापन


छह अप्रैल को वह जयपुर से गाजियाबाद पहुंची और धौलाकुआं मेट्रो स्टेशन के पास मुरादाबाद लौटने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान गाजियाबाद के लालकुआं वेव सिटी ग्रामीण निवासी भरत अपने साथी गाजियाबाद के लाल क्वार्टर सिहानी गेट निवासी अनिल और गाजियाबाद के पुराना बस अड्डा मालीवाड़ा सिहानी गेट निवासी सोनू कार लेकर आ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने उसे देखकर कार रोक ली। तब पीड़िता ने बताया कि वह मुरादाबाद जा रही है। तब आरोपियों ने कहा कि वह भी मुरादाबाद जा रहे हैं और उसे मुरादाबाद तक छोड़ देंगे। आरोपियों को पीड़िता पहले से जानती थी। पीड़िता ने इनसे फोटोशूट कराया था। 

करीब साढ़े 11 बजे धौलाकुआं से निकले थे। आरोपियों ने गाजियाबाद में एक होटल से कोल्ड ड्रिंक और खाना पैक करा लिया था। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद पीड़िता को नशा होने लगा था। पीड़िता का कहना है कि सोनू कार चला रहा था। जबकि अनिल और भरत ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया। 

 

इसके बाद आरोपी उसे मुरादाबाद में कोतवाली क्षेत्र स्थित एक होटल में ले गए और यहां उसे छोड़कर भाग गए थे। जहां कुछ देर बाद ही पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस अधीक्षक नगर अखिलेश भदौरिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी एसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गाजियाबाद भेजी गई है।

 

पीड़िता ने 112 पर कॉल कर दी थी घटना की जानकारी
पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ कार में दुष्कर्म किया था। पीड़िता ने बताया कि उसने टॉयलेट जाने के बहाने कार रुकवा ली थी। तब आरोपियों ने एक पेट्रोल पंप पर कार रोक दी थी। तब पीड़िता ने टॉयलेट में जाकर यूपी 112 पर कॉल कर घटना की जानकारी दे दी थी। 

 

इसके बाद वह कार में आकर बैठ गई थी। इसके बाद आरोपी कार मुरादाबाद लेकर आ गए थे। यहां तीनों उसे होटल में ले गए और कमरे में बैठाकर भाग गए थे। कुछ ही देर में पुलिस पहुंच गई थी लेकिन तब तक आरोपी निकल चुके थे। इसके बाद पीड़िता ने अपने मां-बाप को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed