{"_id":"6b04ab050948bccdf8076306","slug":"minor-daughter-of-a-brick-kiln-worker-abducted-bilari-news-c-307-1-smbd1005-107836-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी का अपहरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भट्ठा मजदूर की नाबालिग बेटी का अपहरण
Tue, 24 Nov 2026 02:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:37 AM IST
विज्ञापन
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम रूपपुर स्थित एक ईंट भट्ठा मजदूर की 16 वर्षीय बेटी को रविवार की तड़के अगवा कर लिया गया जिसकी खोजबीन करने पर कुछ अता पता नहीं चल पा रहा है।
रामपुर जिले के मिलक थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित भट्ठा मजदूर ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह कुंदरकी थाना क्षेत्र के ही ग्राम रूपपुर स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथेर का कार्य करता है। साथ ही परिवार के साथ भट्टे की अस्थायी कॉलोनी में रहता है।
सोमवार की सुबह करीब पांच बजे उसकी नाबालिग बेटी को उसके पड़ोस के गांव का ही शक्तिमान बहला फुसला कर ले गया है। इसमें आरोपी के भाई विमल और सुग्रीव भी शामिल हैं। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि खोजबीन की जा रही है और शीघ्र ही बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी।