फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Minister Omprakash Rajbhar: Akhilesh Yadav sidelined Azam, used him only get Muslim votes

मंत्री ओमप्रकाश राजभर: अखिलेश यादव ने आजम को लगाया किनारे, उनका इस्तेमाल सिर्फ मुस्लिम वोट पाने के लिए किया

Fri, 20 Sep 2024 05:31 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 20 Sep 2024 05:31 PM IST
सार

रामपुर में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि सपा नेता अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए। जो उनकी हर बात माने। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव ने आजम खां को किनारे लगा दिया है। 

विज्ञापन
Minister Omprakash Rajbhar: Akhilesh Yadav sidelined Azam, used him only get Muslim votes
रामपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करते ओमप्रकाश राजभर - फोटो : संवाद

विस्तार

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि अखिलेश यादव को गुलाम नेता चाहिए जो गूंगा-बहरा हो और उनकी बातों में सिर्फ हां मिलाए। उन्होंने कहा कि आजम खां के मामले में समाजवादी पार्टी दोषी है। अखिलेश यादव ने उन्हें किनारे लगाने का काम किया है। वह शुक्रवार को रामपुर में विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर आजम खां को लेकर एक बड़ा आरोप लगाया। कहा कि सपा ने आजम खां का इस्तेमाल सिर्फ मुस्लिम वोट पाने के लिए किया।
विज्ञापन


सपा ने आजम खां का इस्तेमाल तो किया और उनकी कौम का वोट भी लिया, लेकिन कभी उन्हें और उनकी कौम को हिस्सेदारी नहीं दी। सपा ने आजम को कभी उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मुझे आजम से मिलने सीतापुर जेल नहीं जाना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि हम उन्हें किनारे लगा रहे हैं आप उनको बढ़ाने जा रहे हो, उस समय मैं अखिलेश यादव के साथ था।  

आजम खां के साथ सपा ने पक्षपात किया

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिस मामले में वह जेल में हैं उस मामले में समाजवादी पार्टी ने उन्हें फंसाया है। अगर सपा कानून के दायरे में होकर काम करती को आज वह जेल में नहीं होते। सपा ने आजम खां के साथ 100 प्रतिशत पक्षपात किया।



अखिलेश यादव वोट के लिए मुस्लिमों को गुमराह करते हैं उन्हें वोट के लिए इस्तेमाल करते हैं और बीजेपी के खिलाफ भड़काते हैं। उन्होंने आजम परिवार के कोर्ट से 10 हजार हर्जाने के लिए समय मांगने के सवाल पर कहा पहले पहले तूती बोलती थी, वह राजा थे, लेकिन अब वो बात नहीं रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed