फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   minister mehboob ali

जिला पंचायत अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री पर लगाए गंभीर आरोप

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
minister mehboob ali
अमरोहा। करीब दो महीने से पर्दे के पीछे चल रही जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी पाने और बचाने की लड़ाई अब खुलकर जनता के सामने आ गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता चौधरी ने सदर विधायक और लोक लेखा समिति के सभापति महबूब अली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जिला पंचायत कार्यालय में पति भूपेंद्र चौधरी के साथ प्रेसवार्ता कर महबूब अली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर वे शौकत पाशा और जगमोहन खड़गवंशी हत्याकांड की जांच का अनुरोध करेंगे। अगर उनके और सदस्यों के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसके लिए महबूब अली जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

चौधरी ने कहा चर्चा है कि अविश्वास आ सकता है। हमारे पास 18 सदस्य पूरी मजबूती के साथ खड़े हैं। अगर किसी के पास संख्या बल है तो वह डीएम के यहां जाकर अविश्वास पेश करे। वह सामने क्यों नहीं आते। दोनों ने महबूब अली और उनके परिवार पर जिला पंचायत सदस्यों को धमकाने का आरोप लगाया है। वहीं अपने ऊपर लगे आरोपों के सवाल पर विधायक महबूब अली खुद को मीटिंग में होना बताकर कन्नी काट गए।
विज्ञापन

चौधरी दंपती को अविश्वास की पीड़ा है। अगर उनके पास सदस्य पूरे हैं तो उन्हें पत्रकारों से सामने लाना चाहिए था। डेढ़ साल से महबूब अली पर क्यों आरोप नहीं लगाए। वह महबूब अली का नाम लेकर मामले को दूसरा रूप देना चाहते हैं। जिला पंचायत के लिए मैं लड़ रहा हूं, उन्हें मेरी आलोचना करनी चाहिए थी। वह सत्ता का दुरुपयोग कर सदस्यों पर मुकदमा लिखवा रहे हैं। उन्हें दवाब में लिया जा रहा है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सरबजीत सिंह, पति, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed