फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mining mafia tried to run tractor over SDM and Tehsildar

Moradabad News: खनन माफिया ने एसडीएम और तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का किया प्रयास

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:04 AM IST
विज्ञापन
Mining mafia tried to run tractor over SDM and Tehsildar
मुरादाबाद। भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी के किनारे अवैध खनन कर रहे माफिया ने एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व टीम पर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में अधिकारी और टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। इसी बीच आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा छोड़कर भाग गए। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली और हाइड्रा को बरामद कर लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के भोजपुर धर्मपुर में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार ने भोजपुर थाने में दिए तहरीर में बताया कि 22 सितंबर की रात दस बजे सूचना मिली थी कि ढेला नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। एसडीएम सदर, तहसीलदार, राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। वहां दो ट्रैक्टर और हाइड्रा से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने रोकने की कोशिश की तो खनन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। गन्ने की फसल और पेड़ों में ट्रैक्टर फंस गए, जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचा पाए। वहीं मौके से आठ आरोपी भाग गए। टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक हाइड्रा को बरामद किया है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (2), 131, 132, 324 (5) और 21 (4) में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed