फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mining mafia audacity, attempt to mount tractor SDM and tehsildar, team arrived stop illegal mining

रेत माफिया का दुस्साहस: एसडीएम और तहसीलदार पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, अवैध खनन को रोकने पहुंची थी टीम

Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 24 Sep 2024 08:14 PM IST
सार

भोगपुर इलाके में अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर माफियाओं ने वाहन चढ़ाने का प्रयास किया। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने मौके से दो ट्रैक्टर और हाइड्रा बरामद की है। आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Mining mafia audacity, attempt to mount tractor SDM and tehsildar, team arrived stop illegal mining
मुरादाबाद में चल रहा अवैध खनन (FILE) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर थाना क्षेत्र में ढेला नदी किनारे अवैध खनन कर रहे माफिया ने एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व टीम पर पुलिस की मौजूदगी में ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। इस घटना में अधिकारी और टीम के सदस्य बाल-बाल बच गए। आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली और हाइड्रा छोड़कर गए भाग गए।

विज्ञापन


पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर ट्रॉली और हाइड्रा बरामद कर लिया। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर सात-आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। सदर तहसील क्षेत्र के भोजपुर धर्मपुर में तैनात लेखपाल सर्वेश कुमार ने भोजपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें बताया कि 22 सितंबर की रात दस बजे सूचना मिली थी कि क्षेत्र में ढेला नदी में कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं।
विज्ञापन


एसडीएम सदर, तहसीलदार राजस्व टीम और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने देखा कि दो ट्रैक्टर और हाइड्रा से अवैध खनन किया जा रहा था। टीम ने रोकने की कोशिश की तो खनन कर रहे लोगों ने ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। ट्रैक्टर गन्ने की फसल और पेड़ों में फंस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस कारण अधिकारी और कर्मचारी अपनी जान बचा पाए। इसके बाद मौके से 7-8 आरोपी भाग गए। टीम ने मौके से दो ट्रैक्टर ट्रॉली और एक हाइड्रा बरामद की है। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम दबिश दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed