फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   milkseller murdered in land enmity

भूमि विवाद में युवक को लाठी से पीट-पीट कर मार डाला-00

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
milkseller murdered in land enmity
रामपुर। जमीन के विवाद में दूध विक्रेता को दूसरे पक्ष ने रास्ते में घेर कर लाठी-डंडोें से हमला कर दिया। बचाने पहुंचे परिजनों को भी हमलावरों ने पीट दिया। हमले में दूध विक्रेता की मौत हो गई जबकि उसकी मां, पत्नी समेत सात लोग घायल हो गए। पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर लौट रहे परिजन गांधी समाधि के पास सड़क पर लेट गए और हत्यारोपी का घर बुलडोजर से गिराए जाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ हत्या और बलवे की धाराओं में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शहजादनगर थाना क्षेत्र के हरजीपुर गांव में रमेश (37) ने गांव के ही कृष्णपाल से करीब दस साल पहले ढाई सौ गज भूमि खरीदी थी। भूमि पर रमेश को कब्जा नहीं दिया गया था। आरोप है कि भूमि खरीदने के बाद से ही कृष्णपाल का भाई पूरन सिंह कृष्णपाल से रंजिश मानने लगा। पूरन सिंह ने भूमि पर कब्जा नहीं देने की बात कहते हुए कई बार रमेश से विवाद किया। मंगलवार की सुबह साढे़ आठ बजे रमेश दूध लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में पूरन सिंह ने सात-आठ साथियों के साथ मिलकर रमेश को रोक लिया और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। रमेश की चीख पुकार सुनकर उनके परिजन भी दौड़कर बीच बचाव कराने पहुंचे। हमलावरों ने उन्हें भी पीट दिया। हमलावरों के पास अवैध तमंचे होने का भी आरोप लगाया है। हालांकि फायरिंग नहीं की गई। गंभीर रूप से घायल हुए रमेश की मौत हो गई जबकि उनकी मां सुशीला, पत्नी विमला देवी के साथ ही राजेश, सोमपाल, सुरजन सिंह, रामबहादुर और मनीषा घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed