फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Military officials inspected the Trishul India Defence Museum

Moradabad News: सैन्य अधिकारियों ने किया त्रिशूल इंडिया डिफेंस म्यूजियम का निरीक्षण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Military officials inspected the Trishul India Defence Museum
मुरादाबाद। छावनी क्षेत्र से बाहर मुरादाबाद में बनाए जा रहे देश के पहले सैन्य संग्रहालय त्रिशूल इंडिया डिफेंस म्यूजियम (वार मेमोरियल) का शुक्रवार को लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता व उनकी टीम ने निरीक्षण किया। उन्होंने यहां प्रदर्शित किए गए अस्त्र-शस्त्र, मिसाइलों, विमान, हेलिकॉप्टर और नौसैनिक मॉडलों का अवलोकन कर उनकी सराहना की।
विज्ञापन

इस म्यूजियम के उद्घाटन की तैयारी चल रही है। लेफ्टिनेंट जनरल अनिंद्य सेन गुप्ता शुक्रवार को सेना के हेलीकॉप्टर से मुरादाबाद पहुंचे। उनके साथ लेफ्टिनेंट जनरल डीजी मिश्रा, मेजर जनरल आईएस गिल, ब्रिगेडियर हरजीत प्रीत पाल सिंह, कर्नल संदीप शर्मा, लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस शेखावत, लेफ्टिनेंट कर्नल कमलजीत सिंह. लेफ्टिनेंट कर्नल जीएस चीमा व मेजर शोविक दत्ता भी मुरादाबाद पहुंचे।
विज्ञापन

इसके बाद सभी नगर निगम द्वारा विकसित त्रिशूल इंडिया डिफेंस म्यूजियम में पहुंचे। यहां केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के सहयोग से उपलब्ध कराए गए सैन्य अस्त्र-शस्त्र व अन्य मिसाइलों, विमान, हेलीकॉप्टर एवं नौसैनिक मॉडलों को देखा। उन्होंने संग्रहालय परिसर में निर्मित अत्याधुनिक डोम थिएटर को भी देखा। यहां भारतीय सेना के विभिन्न सैन्य अभियानों और युद्धों में प्रदर्शित अदम्य साहस, पराक्रम एवं गौरवगाथाओं को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। जिसे ट्रेंच गैलरी, प्रोजेक्शन मैपिंग, लेज़र शो व आधुनिक तकनीक से सुसज्जित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारियों ने उन्हें बताया कि यह देश का पहला सैन्य संग्रहालय है, जिसे किसी नगरीय निकाय द्वारा छावनी क्षेत्र के बाहर राष्ट्र, रक्षा और गौरव की भावना के साथ विकसित किया गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ के सहयोग से संग्रहालय में रक्षा मंत्रालय व प्रमुख रक्षा उत्पादन संगठनों जैसे डीआरडीओ, एचएएल. एमडीएल ने विमान, हेलिकॉप्टर, मिसाइलें एवं उन्नत रक्षा तकनीकों को दिया है।

सैन्य अधिकारियों ने इससे पहले सर्किट हाउस परिसर में विकसित योग पथ, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद आधारित संरचनाओं, काकोरी स्मारक एवं अन्य राष्ट्रप्रेरक स्मारकों का अवलोकन किया गया। अंत में लेफ्टिनेंट जनरल सेन गुप्ता को भगवान श्रीराम की प्रतिमा व मंडलीय गजेटियर स्मृति-चिह्न स्वरूप भेंट किया गया।महापौर विनोद अग्रवाल ने बताया कि त्रिशूल इंडिया डिफेंस म्यूजियम (वार मेमोरियल) का उद्घाटन होली के बाद किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से समय मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed