फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Tension Migration Posters Put Up Amid Property Dispute Authorities Alert UP News in Hindi

Moradabad News: मुरादाबाद में दो पक्षों में विवाद, नाराज लोगों ने घरों के बाहर लगाए पलायन के पोस्टर

Sun, 17 Nov 2024 10:23 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:23 AM IST
सार

UP Moradabad News in Hindi Today: मुरादाबाद के कटघर इलाके में मकान बेचने को लेकर विवाद के चलते मोहल्ले में तनाव बढ़ गया है। दूसरे समुदाय के लोगों को मकान बेचने की सूचना से नाराज लोगों ने पलायन के पोस्टर लगाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Moradabad Tension Migration Posters Put Up Amid Property Dispute Authorities Alert UP News in Hindi
मुरादाबाद में लगा पलायन के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद के कटघर के मेहबुल्ला गंज में डिप्टी जगन्नाथ सिंह मंदिर वाली रोड निवासी एक व्यक्ति द्वारा दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचने की सुगबुगाहट से हड़कंप मच गया। नाराज होकर मोहल्ले के 20-25 लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए हैं।

विज्ञापन


पोस्टर में लिखा हैकि मैं अपने परिवार सहित पलायन करा हूं। इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस भी सक्रिय हो गई। मोहल्ले में पिछले कई दिनों से एक व्यक्ति का लोगों से विवाद चल रहा है। इसके कारण कई बार पुलिस को भी आकर मामले को शांत करना पड़ा। मोहल्ला निवासी एक व्यक्ति अपना मकान बेचना चाहता है।
विज्ञापन


उनका शिशु मंदिर के पास ही दो मंजिला मकान है। मोहल्ले वालों का कहना है कि राहुल गुप्ता हिंदू समुदाय के व्यक्ति को मकान बेचने को तैयार नहीं हैं। वह दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचना चाहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इस मामले को पहले भी सिटी मजिस्ट्रेट, कटघर सीओ व एसपी सिटी के सामने रख चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कही सुनवाई नहीं हुई। इससे नाराज होकर लोगों ने अपने घरों पर पलायन के पोस्टर लगा दिए। लोगों का कहना है कि मोहल्ले के ही कई लोग मकान की अच्छी कीमत देने को तैयार हैं, लेकिन मकान मालिक दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचने की जिद पकड़े है।

Moradabad Tension Migration Posters Put Up Amid Property Dispute Authorities Alert UP News in Hindi
मुरादाबाद में लगाए पलायन के पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

लोगों ने कहा, कर जाएंगे पलायन

मोहल्ले के रामजी ने बताया कि शिशु मंदिर का रास्ता लाजपतनगर पुलिस चौकी के बराबर से है। यह पूरा क्षेत्र दूसरे संप्रदाय का हो चुका है। इस कारण छात्र-छात्राओं को शिशु मंदिर तक आने-जाने में आए दिन विवाद होता रहता है। इसकी पहले शिकायतें भी हुई हैं।

इसी विवाद के चक्कर में अधिकांश बच्चे अब डिप्टी साहब के मंदिर परिसर से होकर स्कूल जाते हैं। उन्होंने कहा कि हम नहीं चाहते कि राहुल गुप्ता का मकान दूसरे संप्रदाय के लोग खरीदें अन्यथा विवाद हो जाएगा। दरवाजे पर पलायन करने के पोस्टर लगाने वाले अंशू व रामवती ने कहा कि प्रशासन उनके मामले में सुनवाई नहीं कर रहा है।

यदि दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेचा गया तो वह लोग पलायन कर जाएंगे। यही बात रॉबिन, प्रेमराज, कैलाश गिरि, राम सिंह, बल्लू राम, विभव सिंह भी कही। यहीं पर आनंद की पॉलिश फैक्ट्री है, वह कहते हैं कि उनके मोहल्ले में दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति ने मकान खरीदा तो वह भी पलायन कर जाएंगे। सभी लोगों ने प्रदर्शन भी किया।

Moradabad Tension Migration Posters Put Up Amid Property Dispute Authorities Alert UP News in Hindi
पलायन की मांग पर अड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

सीओ-थानाध्यक्ष ने दिया समाधान कराने का आश्वासन

एसपी सिटी के कहने पर मुहल्ले के लोग शनिवार शाम चार बजे कटघर थाने पहुंचे। यहां सीओ कटघर अश्वनी सिंह, थानाध्यक्ष संजय कुमार, लाजपतनगर चौकी इंचार्ज बृजेश कुमार थे। मोहल्लेवालों के साथ ही भाजपा मंडल अध्यक्ष हरीश प्रजापति, वार्ड-48 के पार्षद कुलदीप नारायण व लाजपतनगर के पार्षद विवेक शर्मा भी थाने गए।

इनके साथ मोहल्ले के शिशु मंदिर स्कूल के प्रबंधक देवराज सिंह, विनोद सक्सेना, नीरज गुप्ता, राम जी राम, निवेश गुंबर, धीरशांत दास अर्द्धमाैनी थे। रामजी ने बताया कि सीओ व थानाध्यक्ष ने कहा है कि कुंदरकी उपचुनाव होने के बाद 24 नवंबर को मामले का समाधान कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि विवादित मकान के भूतल को अभिनंदन ने किराए पर ले रखा है। इसी भवन में वह हैंडीक्रॉफ्ट का काम करते हैं। प्रथम तल के सभी कमरे खाली हैं। 

Moradabad Tension Migration Posters Put Up Amid Property Dispute Authorities Alert UP News in Hindi
मुरादाबाद में गश्त करता पुलिस बल - फोटो : अमर उजाला

लाजपतनगर में पहले भी हो चुका है बवाल

कुछ वर्ष पहले ऐसा ही एक मामला लाजपतनगर में आया था, वहां भी एक व्यक्ति ने दूसरे संप्रदाय के व्यक्ति को मकान बेच दिया था। रजिस्ट्री होने के बाद जब मोहल्ले के लोगों को पता चला तो उन लोगों ने काफी विरोध जताया था। प्रशासन को भी ज्ञापन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed