फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   message on tobacco Tobacco Day

तंबाकू निषेध दिवस पर दिया तंबाकू छोड़ने का संदेश 

Wed, 01 Jun 2016 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 01 Jun 2016 12:56 PM IST
विज्ञापन
message on tobacco Tobacco Day
तंबाकू
 विश्व तंबाकू दिवस पर महानगर में विभिन्न सामाजिक संस्थानों, अस्पतालों, विद्यालयों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर में छात्र-छात्रों ने रैली निकालकर लोगों को तंबाकू का सेवन नहीं करने का संदेश दिया।  विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सीएमओ कार्यालय में गोष्ठी का अयोजन किया गया। गोष्ठी में सीएमओ डॉ. एस के शर्मा ने कहा कि दुनिया में हर साल तंबाकू सेवन से 50 लाख लोगों की मौत होती है।
विज्ञापन


इसके बाबजूद भी लोेग इसका सेवन बंद नहीं कर रहे हैं। धूम्रपान के सेवन से कई दुष्परिणाम झेलने पड़ सकते हैं। इसमें फेफड़ों का कैंसर, हृदय रोग, मुंह का कैंसर, स्ट्रोक, अल्सर, दमा, डिप्रेशन समेत कई भयंकर बीमारी हो सकती है। तंबाकू का सेवन करने वाली महिलाओं को गर्भपात होने और बच्चे का विकलांग होने का खतरा भी होता है। गोष्ठी में डॉ. प्रकाश चंद्र, डॉ. जी एस मर्तोलिया, डॉ. पी एस शर्मा, पी पी सिंह, महावीर सिंह, राजीव रस्तौगी, शाहिद हुसैन, विजय यादव, अंकित शर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन

 
रूरल डेंटल सोसाइटी फॉर ओरल डिजीज व उप्र राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने विश्व तंबाकू दिवस पर संयुक्त रूप से गोष्ठी का अयोजन किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि भारत में तंबाकू सेवन के कारण प्रतिदिन 2500 लोगों की मौत हो जाती है। अगर लोगों में तंबाकू सेवन की यही गति रही तो 2030 तक तंबाकू सेवन से मरने वालों की संख्या एक करोड़ प्रति वर्ष हो जाएगी। गोष्ठी में नेत्रपाल, डॉ चिराग, डॉ. आकृति उपाध्याय, डॉ. संजीव, डॉ. बलराज, डॉ.अहमद, रानी कुमार, हुमा नाज, प्रभात कुमार, उर्वेश यादव समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 कोठीवाल डेंटल कालेज में तंबाकू निषेध दिवस पर आयोजित गोष्ठी में सुरेंद्र कुमार, जयशंकर तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, डॉ. अमित तीर्थ, डॉ. एन एन सिंह, डॉ. वैभव टंडन, डॉ. देवदूत, डॉ. पलाबिता, डॉ. रूद्रा, डॉ. रूपेश, डॉॅ. मेधा कश्यप, डॉ. मीनाक्षी समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे। गोष्ठी के बाद वाहनों पर तंबाकू निषेध के स्टीकर भी चिपकाए गए। 
  नोसगे स्कूल के छात्रों ने विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर ताड़ीखाना चौक और मधुवनी पर पैरोडी गानों पर नुक्कड़ नाटक किया। इस दौरान छात्रों ने लोगों से तंबाकू सेवन नहीं करने की अपील की। नुक्कर नाटकों में तनिशा, अंजली यादव, खुश्बू, भौरवी, गौरवी, वैभव, श्रेया, दिव्या गुप्ता, कार्तिक समेत एक दर्जन से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। 
 
उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड ने गायत्री परिवार शांति कुंज हरिद्वार द्वारा आयोजित जागरूकता अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर स्काउट और गाइड ने जागरूकता रैली निकाली। इस दौरान कुमारी कविता, पुष्पा सक्सेना, शुभ गुप्ता, डॉ. नवनीत गोस्वामी, इफ्राइम अहमद ने सहयोग किया। 

वहीं जिला क्षय रोग ने भी तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी में मनोज कुमार, अनुज कुमार, नरेश राणा, मनोज पाराशर, अजीजुर्रहीम, अजय श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed