Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Message of mutual love and brotherhood

Moradabad News: आपसी प्रेम और भाईचारे का दिया संदेश

Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 11 Mar 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
Message of mutual love and brotherhood
कुंदरकी। मंगलवार को भाजपा विधायक रामवीर सिंह कुंदरकी नगर के अलावा ग्राम काजीपुरा, मौसमपुर और चांदपुर मंगोल में आयोजित होली मिलन समारोह शामिल हुए। कुंदरकी नगर में कश्यप धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

इस दौरान पारंपरिक होली गीतों और ढोल की थाप पर लोगों ने उत्साह के साथ होली का आनंद लिया जिससे आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह ने कहा कि होली का त्योहार समाज को एकसूत्र में बांधने का काम करता है। उन्होंने इसे आपसी सद्भाव, प्रेम और सामाजिक समरसता का प्रतीक बताया, जिसे सभी वर्गों को आपसी मतभेद भुलाकर एकजुट होकर मनाना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र के विकास और जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की, साथ ही कहा कि जनता के सहयोग से ही समग्र विकास संभव है। कहा कि सभी मिलकर कुंदरकी नगर को स्मार्ट कुंदरकी बनाएंगे।
विज्ञापन

कई योजनाओं के कार्य शुरू हैं और अनेकों योजनाएं स्वीकृत हो चुकी है जिनका कार्य जल्दी प्रारंभ हो जाएगा। मौके पर रामअवतार कश्यप, राम सहाय कश्यप, अनिल कश्यप, शिशुपाल सिंह, श्यौराज सिंह, अश्वनी शर्मा, राजपाल दिवाकर, सुभाष वाल्मीकि, शोभित, मुकेश सागर, पुजारी कल्लू सिंह, पीयूष गौतम, योगेंद्र सिंह, हरद्वारी, वेदप्रकाश, सुनील कुमार, जीशान खान, दीपक सागर, राजबहादुर, सुंदरलाल, रमेश, संतोष गुप्ता, जसपाल, सतीश सिंह, प्रेम सहाय, छोटेलाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed