फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mercury Market: Traders argue with team over cut in divider

बुध बाजार : डिवाइडर में कट को लेकर टीम से व्यापारियों की नोकझोंक

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Mercury Market: Traders argue with team over cut in divider
मुरादाबाद। बुध बाजार में राज्य निर्माण निगम द्वारा बनाए जा रहे डिवाइडर में कट की मांग को लेकर बुध बाजार के कुछ दुकानदारों और वेंडर स्टाफ की नोकझोंक हो गई। विवाद के बाद श्रमिक काम बीच में बंद कर चले गए। व्यापारी बुध बाजार में पिंक शौचालय व सांई कॉम्पलेक्स के सामने डिवाइडर में कट की मांग कर रहे थे। सूचना पर निर्माण एजेंसी के वेंडर व स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता भी मौके पर पहुंच गए। काफी देर वार्ता व नोकझोंक के बाद स्मार्ट सिटी के अधिकारियों ने व्यापारियों से उनकी मांग पर विचार किए जाने का आश्वासन दिया। तब व्यापारी शांत हुए।
विज्ञापन

बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क का काम चल रहा है। इसके तहत वहां सड़क चौड़ीकरण का काम पूरा होने के बाद वहां डिवाइडर निर्माण काम काम चल रहा है। राज्य निर्माण निगम की टीम सोमवार वहां डिवाइडर निर्माण का काम कर रही थी। इसी बीच बाजार के कुछ व्यापारियों ने साई कॉम्पलेक्स तथा पिंक शौचालय के सामने डिवाइडर में कट की मांग करने लगे। श्रमिकों ने जब काम नहीं रोका तो व्यापारियों ने हल्का विरोध किया। सूचना पर राज्य निर्माण निगम के वेंडर नीरज गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए। व्यापारियों की उनसे नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

उनकी सूचना पर स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता एके मित्तल भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि डिवाइडर में एक कट हिंदू कॉलेज के सामने तथा दूसरा कट पुलिस चौकी के सामने रहेगा। पुलिस चौकी से आगे और बुध बाजार चौराहा के बीच पैदल राहगीरों के निकलने लायक एक अन्य कट रहेगा। लेकिन व्यापारी पिंक शौचालय व सांई कॉम्पलेक्स के सामने भी कट की मांग कर रहे थे। व्यापारियों व स्थानीय मोहल्लों के कुछ लोगों के विरोध को देखते हुए स्मार्ट सिटी के मुख्य अभियंता ने व्यापारियों की सुविधा को देखते हुए उनके प्रस्तावों पर विचार का आश्वासन दिया। जिसके बाद व्यापारी शांत हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed