{"_id":"660a1e72e3df0ee2730788cd","slug":"mercury-market-not-getting-freedom-from-dust-and-jam-moradabad-news-c-15-1-mbd1026-372854-2024-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुध बाजार : धूल, जाम से नहीं मिल रही आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुध बाजार : धूल, जाम से नहीं मिल रही आजादी
विज्ञापन
मुरादाबाद। बुध बाजार में पुलिस चौकी के सामने करीब 25 मीटर छूटी सड़क के निर्माण के लिए बेस का काम शनिवार रात कर लिया गया, लेकिन निर्माण सामग्री हटाई नहीं गई। इसके कारण पूरे दिन रुक-रुक कर पुलिस चौकी के सामने जाम लगता रहा। साथ ही धूल के गुबार से भी लोगों को अभी राहत नहीं मिल सकी है।
बुध बाजार के व्यापारियों ने बताया कि स्मार्ट रोड नेटवर्क के तहत करीब 800 मीटर सड़क के सुंदरीकरण का काम किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस चौकी सामने की सड़क बुध बाजार के अन्य स्थान की सड़क से थोड़ी नीचे थी, लिहाजा उसका निमाण कार्य रुका हुआ था। शनिवार को उसके निर्माण के लिए जेएसबी के कार्य से उसका बेस तैयार किया गया। बाद में वहां डामर सड़क का निर्माण किया गया, लेकिन शनिवार रात किए गए निर्माण कार्य के बाद जहां तहां फैली निर्माण सामग्री को सुबह हटाया नहीं जा सका। इसके कारण पुलिस चौकी के सामने जाम की समस्या पूरे दिन बनी रही। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर पड़ी धूल को भी न तो स्मार्ट सिटी की टीम अभी हटा सकी है और न ही उस पर पानी का छिड़काव करवाया गया है। जिसके कारण पूरे दिन उड़ती धूल से व्यापारियों व राहगीरों को काफी दिक्कत भी हुई। व्यापारियों ने निगम से जल्द निर्माण कार्य पूरा कर उड़ती धूल व जाम से निजात दिलाने की मांग की है।
- बुध बाजार के व्यापारियों को राहत के लिए काम में तेजी लाई गई है। बीच में 25 मीटर सड़क नीची थी। वहां निर्माण का काम छूटा था। शनिवार रात उसे लेबल में लाने का काम कर लिया गया है। बुध बाजार में स्मार्ट रोड नेटवर्क के शेष सभी बचे काम 15 अप्रैल तक पूर्ण कर लिया जाएगा। जिसके बाद वहां समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
- एके मित्तल, मुख्य अभियंता स्मार्ट सिटी