फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Memorandum submitted for replacement of dilapidated high tension line

Moradabad News: जर्जर हाईटेंशन लाइन बदलवाने को सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted for replacement of dilapidated high tension line
बिलासपुर। तराई किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को हजरतपुर गांव की जर्जर हाईटेंशन लाइन को बदलवाने की मांग को लेकर एसडीओ अशोकनगर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें जल्द ही जर्जर हाईटेंशन लाइन न बदलवाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को तराई किसान यूनियन के कार्यकर्ता जिला उपाध्यक्ष सद्दाम पाशा के नेतृत्व में विद्युत उपकेंद्र अशोकनगर पहुंचकर एसडीओ अभय सिंह को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में किसानों ने कहा कि ग्राम हजरतपुर में कब्रिस्तान के पास से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है, जो जर्जर हालत में है। बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। जिससे किसानों के ट्रैक्टर व अन्य वाहन हाईटेंशन लाइन के नीचे से नहीं निकल पा रहे हैं। हर समय हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

कहा कि कई बार विद्युत निगम के अधिकारियों से समस्या से अवगत करा चुके हैं, लेकिन किसी ने सुध नहीं ली। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी किसान की फसल में आग लगी या फिर जान-माल की हानि हुई तो उसकी जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। साथ ही जल्द ही जर्जर लाइन न बदने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी। एसडीओ ने उन्हें आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जांच कर आवश्यक कार्रवाई करेंगे। ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, ऊर्जा मंत्री, अधिशासी अभियंता को भी प्रेषित की गईं हैं। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष साहब सिंह कोटिया, महामंत्री राजवीर सिंह विर्क आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed