{"_id":"6293d720b1caa615fc27a129","slug":"member-killed-in-road-accident-four-injured-bilari-news-mbd429723565","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में सभासद की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में सभासद की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोजपुर। थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर के पास ट्रक-वेन की टक्कर में नगर पंचायत भोजपुर वार्ड 12 से सदस्य खुर्शीद अंसारी के मौके पर मौत। अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। नगर पंचायत सदस्य की मौत से कोहराम मचा।
रविवार की रात को नगर पंचायत वार्ड 12 के सदस्य खुर्शीद अंसारी (40) पुत्र अली अहमद, शाहनवाज पुत्र नबी हसन निवासी निवासी मोहल्ला जमींदारान, मोहम्मद रिजवान पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी मोहल्ला जामा मस्जिद, सज्जाद पुत्र मोहम्मद दीन निवासी मोहल्ला मनीहारान व मोहम्मद आरिफ पुत्र मोहम्मद यूसुफ निवासी मोहल्ला बड़ी मंडी मारुति वैन से मुरादाबाद से अपने घर लौट रहे थे। करीब 11 बजे थाना क्षेत्र के ग्राम इस्लामनगर के पास काशीपुर की दिशा से आ रहे लकड़ी से लदे ट्रक ने वैन में भीष्ण टक्कर मार दी। इससे खुर्शीद अंसारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया तथा शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। नगर पंचायत सदस्य की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी जुलेखा बेगम पुत्र मुहम्मद तौसीफ व मौहम्मद आमिर भाई साजिद अंसारी, गुलाम नबी, साबिर हुसैन एवं वाजिद का रो रोकर बुरा हाल है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए।