फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mela special train will run from July 11

Moradabad News: 11 जुलाई से चलेंगी मेला स्पेशल ट्रेन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Mela special train will run from July 11
मुरादाबाद। सावन माह में रेलवे ने मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों का संचालन 11 जुलाई से किया जाएगा। इसके लिए मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने तैयारियां पूरी कर ली है। इस दौरान कुछ ट्रेनों के ठहकराव भी बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि 11 जुलाई से 25 जुलाई तक मेला स्पेशल ट्रेनें चलेगी। उन्होंने बताया कि मुरादाबाद-लक्सर मेला स्पेशल ( 04311/12) 11 से 25 जुलाई के बीच, हरिद्वार-दिल्ली शाहदरा मेला स्पेशल (04313/14) 11 से 24 जुलाई तक और योगनगरी ऋषिकेश-दिल्ली शाहदरा- (04315/16) 11 से 25 जुलाई तक चलाई जाएगी। योगनगरी ऋषिकेश-आलम नगर मेला स्पेशल (04317/18) 11 जुलाई से 10 अगस्त तक चलेगी। उन्होंने बताया कि हरिद्वार,ज्वालापुर, रुड़की, टपरी, मुजफ्फरनगर, मेरठ शहर, गाजियाबाद और शाहदरा में ट्रेनों के ठहराव रहेंगे। इसके अलावा दिल्ली-शाामली (74022-23) को 11 से 25 जुलाई तक चलेगी। दिल्ली-सहारनपुर (64557-58) ट्रेन 11 से 25 जुलाई चलेगी। इसका ठहराव दिल्ली, सहारनपुर, रुड़की, ज्वालापुर व हरिद्वार तक रहेगी। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि मुरादाबाद रेल मंडल के रायवाला, मोतीचूर, हरिद्वार, ऋषिकेश, योगनगरी ऋषिकेश, ज्वालापुर, लक्सर, रुड़की, कांकाठेर स्टेशनों पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई है। टिकट विंडो पर भी 38 कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed