फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mehboob's opponents with turks

तुर्कों के कंधों पर महबूब के मुखालिफों की ‘बंदूक’

Wed, 30 Nov 2016 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 30 Nov 2016 10:20 AM IST
विज्ञापन
mehboob's opponents with turks
शौकत पाशा - फोटो : फाइल ‌चित्र
शौकत पाशा मर्डर केस में कैबिनेट मंत्री महबूब अली के खिलाफ तुर्क बिरादरी में गुस्सा धधक रहा है। तुर्क खुलकर महबूब के खिलाफ सड़कों पर उतर चुके हैं तो पीछे महबूब के सियासी मुखालिफ भी नहीं हैं। इनमें से कुछ ने खुलेआम मोर्चा खोल दिया है तो कुछ तुर्कों के आक्रोश को हवा दे रहे हैं।
विज्ञापन


सपा के भीतर भी महबूब के मुखालिफों की लंबी कतार है। जिन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए महबूब से हिसाब चुकाने को तुर्कों के कंधों पर अपनी ‘बंदूक’ रख दी है। हालांकि तमाम दबाव के बावजूद अभी तक महबूब के खिलाफ रिपोर्ट नहीं हुई है। लेकिन बुधवार को शौकत के गांव में होने जा रही तुर्कों की महापंचायत महबूब की मुश्किलें बढ़ा सकती है।
विज्ञापन


तुर्क बिरादरी खुले तौर पर यह मान रही है कि शौकत पाशा की हत्या महबूब अली ने ही कराई है। अमरोहा के गांव टिकिया फत्तेहपुर निवासी कुख्यात हिस्ट्रीशीटर शौकत को शनिवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुरादाबाद के डींगरपुर में महबूब अली के रिश्तेदार गुलाम जिलानी के पेट्रोलपंप पर गोलियों से भून दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंप संचालक ने दावा किया था कि शौकत पंप पर डाका डालकर भाग रहा था और बदमाशों की फायरिंग में ही मारा गया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पंप संचालक का दावा धड़ाम हो चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह साबित हो चुका है कि शौकत को धोखे से तीनों गोलियां एकदम सटाकर मारी गई थीं।

इसके बाद से शौकत के परिजनों और तुर्क बिरादरी में गुस्सा चरम पर है। शौकत तुर्क था और अपनी बिरादरी में उसकी मजबूत पकड़ थी। लिहाजा सपा नेता और पूर्व सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क से लेकर पूर्व विधायक मुन्ना आकिल और दूसरे तुर्क नेता घटना के बाद से गुस्से में हैं।

तुर्कों के वोट बैंक को देखते हुए कांग्रेस नेता राशिद अल्वी भी शौकत के घर हाजिरी दे चुके हैं। अब स्थानीय सपा नेताओं ने भी महबूब के खिलाफ बोलना शुरू कर दिया है। सपा के पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रपाल सिंह और कांग्रेस के राशिद अल्वी महबूब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज किए जाने की खुली मांग कर रहे हैं।


रविवार को पुलिस - प्रशासनिक अफसरों ने हाईवे बवाल के बाद महबूब समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया था। लेकिन रिपोर्ट नहीं हुई। बुधवार को अब शौकत के गांव में तुर्कों की महापंचायत है। जाहिर है पीछे से महबूब के मुखालिफ भी इस मुद्दे को हवा दे रहे हैं। महबूब के मुखालिफ सपा के कुछ कद्दावर नेताओं ने चुप्पी बेशक साध रखी है लेकिन पीछे से वो तुर्क बिरादरी को साथ होने का यकीन दिला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed