{"_id":"5d34caa28ebc3e6d1f61ad58","slug":"mega-block-in-moradabad-city-news-mbd315760567","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादाबाद-लखनऊ रेलखंड पर ब्लॉक से ट्रेनों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। लखनऊ रेलखंड पर ओएचई लाइनों की मरम्मत और भारी पटरी बिछाने के लिए रविवार को अलग-अलग सेक्शन पर ब्लॉक दिए गए। सुबह 11 बजे से शुरू होने वाले ब्लॉक का असर त्रिवेणी, कुंभ, राज्यरानी व बरेली एक्सप्रेस समेत 10 मालगाड़ियों के संचालन पर पड़ा। रेलगाड़ियों की लेटलतीफी से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बरेली के पास आंवला से बिशारतगंज स्टेशनों के बीच रविवार सुबह 11.10 बजे से 12.40 बजे तक ब्लॉक लिया गया। हालांकि काम पूरा नहीं होने से करीब एक बजे रेलवे पटरियों को ट्रेन संचालन के लिए खोला जा सका। हरदोई के पास ओएचई लाइनों की मरम्मत करने के लिए रविवार दोपहर 12.15 बजे से 1.15 बजे के लिए ब्लॉक की अनुमति दी गई। यहां भी 2.35 बजे तक मरम्मत के काम जारी रखे गए। स्योहारा स्टेशन के पास ब्लॉक वेल्डिंग के कामों के लिए रविवार दोपहर 11.50 बजे से 1.20 बजे के बीच ब्लॉक रखा गया। हापुड़ स्टेशन के पास दोपहर 12.20 बजे से 1.30 बजे के बीच ब्लॉक लिया गया था। करना से मसीत स्टेशन के बीच 12.20 बजे से 1.30 बजे के बीच ब्लॉक की अनुमति दी गई, लेकिन काम खत्म नहीं होने से 1.45 बजे तक मरम्मत कराई जाती रही।
30 मिनट से दो घंटे तक ट्रैक पर रखी खड़ी
ब्लॉक की वजह से 14556 बरेली एक्सप्रेस, 54311 बरेली-मुरादाबाद पैसेंजर, 12369 कुंभ एक्सप्रेस, 22454 राज्यरानी एक्सप्रेस, 12588 जम्मूतवी गोरखपुर एक्सप्रेस और 15076 त्रिवेणी एक्सप्रेस के अतिरिक्त 10 मालगाड़ियां 30 मिनट से दो घंटे तक ट्रैक पर ही खड़ी रही।