{"_id":"5e3b25188ebc3ee6053df27b","slug":"mega-block-city-news-mbd338873013","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेगा ब्लाक से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेगा ब्लाक से लड़खड़ाया ट्रेनों का संचालन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। मुरादाबाद सहारनपुर रेल लाइन पर बुधवार को तीन घंटे का ब्लाक लेकर पुलों पर गार्डर रखने और रेल पटरियां व स्लीपर बदलने का कार्य किया गया। जिसकी वजह से ट्रेनें जहां तहां रुकने से यात्रियों ने दुश्वारियां झेलीं। मेगा ब्लाक दोपहर बारह बजकर 40 मिनट तक तीन बजकर चालीस मिनट तक लिया गया था। लेकिन इसका असर देर रात तक ट्रेनों के संचालन पर देखा गया। मेगा ब्लाक की वजह से डिब्रूगढ़-अमृतसर एक्सप्रेस, पाटलिपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस बीच में दो घंटे तक खड़ी रही। इसके अलावा बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से पहुंची। श्री माता वैष्णो देवी कटरा-कामाख्या एक्सप्रेस दो घंटे देरी से आई जम्मू तवी-सियालदाह एक्सप्रेस समेत घंटों देरी से पहुंची। हावड़ा अमृतसर एक्सप्रेस डेढ़ घंटे देरी से मुरादाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची। फैजाबाद दिल्ली एक्सप्रेस, हावड़ा देहरादून दून एक्सप्रेस दो घंटे से आई है।
दुर्गियाना एक्सप्रेस से टकराई स्कूटी
मुरादाबाद। कटघर के गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग पर बुधवार सुबह एक स्कूटी दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गई। गनीमत रही कि स्कूटी सवार ने कूद कर जान बचा ली। स्कूटी काफी दूर तक इंजन में फंसी चली गई। दुर्गियाना एक्सप्रेस ट्रेन कोलकाता से अमृतसर जा रही थी। बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे ट्रेन गोविंद नगर रेलवे क्रासिंग से गुजरी तो उसकी चपेट में एक स्कूटी आ गई। सूचना मिलने पर आरपीएफ मौके पर पहुंच गई। रेलवे पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। लेकिन स्कूटी सवार का पता नहीं चल पाया।