फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   meeting of officers of bed entrance exam

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
meeting of officers of bed entrance  exam
बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक आज
विज्ञापन

क्रासर....- केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों से ली जाएगी तैयारियों की जानकारी
- मुरादाबाद में 33 केंद्रों पर पंजीकृत 13,540 परीक्षार्थी
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तैयारियों के लिए सोमवार को पंचायत भवन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी। डिप्टी नोडल अधिकारी ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों और पर्यवेक्षकों से तैयारियों की जानकारी ली जाएगी और उन्हें विस्तृत दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा छह जुलाई को दो पालियों में होगी। डिप्टी नोडल अधिकारी डॉ. संजय कुमार रस्तोगी का कहना है कि मुरादाबाद जनपद में परीक्षा के लिए 33 केंद्र निर्धारित किए गए हैं। यहां पर 13,540 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासनिक स्तर पर दो केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, प्रत्येक केंद्र पर एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो पर्यवेक्षक निगरानी करेंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए केंद्र अध्यक्ष, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षक को ही फोन रखने की अनुमति है। इसके अलावा मुरादाबाद की व्यवस्था देखने के लिए विश्वविद्यालय ने भी दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए हैं। दो सौ मीटर के दायरे में फोटो स्टेट की दुकानें छह जुलाई को बंद रहेंगी। सोमवार को पंचायत भवन में प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की केंद्र अध्यक्षों और पर्यवेक्षकों के साथ होने वाली बैठक में बरेली विश्वविद्यालय से आने वाले पर्यवेक्षक भी प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

नहीं मिली बुकलेट
डॉ. संजय कुमार रस्तोगी का कहना है कि विश्वविद्यालय से मिलने वाली प्रिंटेड बुकलेट अभी तक केंद्र अध्यक्षों को नहीं मिली है, जबकि यह दस दिन पहले मिल जानी चाहिए थी। सभी परीक्षार्थियों को पानी की बोतल लेकर, सैनिटाइजर और मास्क लगाकर आना है। पहली पाली सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा के निर्धारित समय से एक घंटा पहले केंद्र पर प्रवेश मिलना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed