फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meerut division won the championship, with Bulandshahr in second place and Ghaziabad in third.

Moradabad News: मेरठ विभाग ने जीती चैंपियनशिप, बुलंदशहर दूसरे और गाजियाबाद तीसरे स्थान पर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Meerut division won the championship, with Bulandshahr in second place and Ghaziabad in third.
मुरादाबाद। मंगूपुरा स्थित कृष्णा बाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित 38वें प्रांतीय खेलकूद समारोह का समापन शनिवार को हो गया। प्रतियोगिता में मेरठ विभाग ने चैंपियनशिप अपने नाम की, जबकि बुलंदशहर विभाग दूसरे और गाजियाबाद विभाग तीसरे स्थान पर रहा। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति, पश्चिम प्रांत उत्तर प्रदेश की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में प्रांत के 77 विद्यालयों के 327 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में प्रतिभाग किया। समापन समारोह में विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक नगर कुमार रण विजय सिंह रहे। मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय शिक्षा समिति, मेरठ प्रांत के प्रदेश निरीक्षक विशोक कुमार ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विनय कुमार गुप्ता लोहिया ने की। प्रांतीय खेल संयोजक पंकज गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रबंध समिति की उपाध्यक्ष मेजर डॉ. मीनू महरोत्रा, प्रबंधक नवल किशोर वार्ष्णेय, वरिष्ठ सदस्य डॉक्टर विशेष गुप्ता, विनायक गुप्ता, योगेंद्र सिंह उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में अनिल शर्मा, विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री बृजेश, वरुण शर्मा, राजीव ठाकुर, जितेंद्र, सतीश अरोड़ा, निर्मल मेहता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed