फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Medical officers were felicitated.

Moradabad News: चिकित्साधिकारियों को सम्मानित किया

Sun, 12 Jul 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 12 Jul 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
Medical officers were felicitated.
बिलारी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सभागार में शनिवार सुबह समारोह में सीएचसी बिलारी के दोनों चिकित्साधिकारियों के पदोन्नत होने पर उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों द्वारा शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डाॅ.राजपाल सिंह और राजकीय महिला अस्पताल की चिकित्साधिकारी डा. रेशमा वजाहत को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लेवल- 2 से लेवल- 3 में पदोन्नति मिली है। दोनों को पदोन्नति मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी पहुंचे। यहां उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जैन के साथ विकास गुप्ता एडवोकेट, दुष्यंत चौहान, प्रदीप सिंघल, हरीश गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुधीर अग्रवाल,अरिहंत जैन, नितिन डुडेजा आदि ने डाॅ. राजपाल सिंह और डाॅ. रेशमा वजाहत को शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि सीएचसी बिलारी में रोगियों को जिला अस्पताल जैसी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में चिकित्साधीक्षक डा.राजपाल सिंह का विशेष योगदान रहता है। महिला अस्पताल में डाॅ.रेशमा वजाहत ने कई गर्भवती महिलाओं के सफल ऑपरेशन कर विभाग के लिए अच्छा कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed