फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Meat shops will remain closed on the Kanwar route during the month of Sawan

Moradabad News: सावन माह में कांवड़ मार्ग पर बंद रहेंगी मीट की दुकानें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jul 2025 01:19 AM IST
विज्ञापन
Meat shops will remain closed on the Kanwar route during the month of Sawan
मुरादाबाद। सावन माह में कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाली मीट की दुकानें बंद रहेंगी। थाना प्रभारियों ने दुकानदारों के साथ बैठक कर उन्हें बताया दिया है कि वह दुकानें बंद रखें। पुलिस की ओर से दुकानदारों को चेतावनी दी गई कि अगर उन्हें सावन माह में दुकान खोलने की कोशिश की तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि 14 जुलाई को सावन का पहले सोमवार पड़ रहा है लेकिन उससे पहले ही दस जुलाई से कांवड़ मार्ग पर आने वाले मीट की दुकानें बंद करा दी जाएगीं।
विज्ञापन

00
पाकबड़ा थाने में कांवड़ यात्रा को लेकर बैठक
पाकबड़ा। थाना परिसर में मंगलवार को कांवड़ यात्रा और भंडारों को लेकर एक शांति समिति बैठक का आयोजन किया गया।
सीओ हाईवे राजेश कुमार ने कहा कि सावन माह में कांवड़ यात्रा को शांति पूर्ण संपन्न कराने में सभी पुलिस का सहयोग करें। डीजे बजाने को लेकर निर्धारित नियमों का पालन करें। उन्होंने बताया कि बिना अनुमति के डीजे का प्रयोग प्रतिबंधित रहेगा। भंडारे आयोजकों को भी यातायात व्यवस्था और स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर विनोद पाल, ललित कुमार, भूरा भोले, महेंद्र गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, अमन सैनी, रंजीत सैनी, पंकज कुमार, संजीव कुमार, अंकुर प्रजापति, सरजीत सिंह, जगत सिंह, मोहित ठाकुर आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed