फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA's bulldozer runs on illegal plotting in 35 bighas

Moradabad News: 35 बीघा में अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
MDA's bulldozer runs on illegal plotting in 35 bighas
मुरादाबाद। एमडीए ने भूमि अर्जन प्रक्रिया वाले 11 गांवों में शामिल डिडौरा में 35 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। इससे अवैध प्लॉटिंग करने वालों में अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

एमडीए सचिव अंजूलता ने बताया कि ग्राम डिडौरा की मिलक स्थित शाहपुर-मलकद्दा मार्ग पर इसराइल व शाकिर आदि द्वारा करीब 10 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग की गई थी। इस मामले में वाद दायर कर सुनवाई की गई। ध्वस्तीकरण आदेश पास होने पर प्रवर्तनदल टीम ने बृहस्पतिवार मौके पर पहुंच कर उसे ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन

इसके साथ ही डिडौरा की मिलक में खदाना झील के पास शाहपुर-डिडौरा की मिलक मार्ग स्थित करीब 10 बीघा जमीन पर बंटी चौधरी द्वारा अवैध प्लॉटिंग, ग्राम शाहपुर रोड से ग्राम मलकद्दा रोड पर विकास वर्मा व सतेंद्र कुमार आदि ने करीब 15 बीघा भूमि में अवैध प्लॉटिंग की थी। सभी के विरुद्ध ध्वस्तीकरण आदेश पारित होने के बाद प्रवर्तनदल टीम ने मौके पर पहुंच कर अवैध प्लॉटिंग के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के दौरान प्राधिकरण के सहायक अभियंता केके शुक्ला, अवर अभियंता मनोज कुमार सिंह, प्रवर्तन टीम के कर्मचारियों के साथ थाना मझोला का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article