सस्ते दाम पर 48 फ्लैट्स बनाएगा एमडीए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इनका साइज टू बीएचके और थ्री बीएचके होगा। प्राधिकरण ने इनकी डिजाइन तैयार कर ली है। बहुत जल्द इनका निर्माण शुरू हो जाएगा। पीएसी तिराहे पर नवीन नगर में एमडीए ने दो साल पहले अपार्टमेंट बनाया था। जिसमें पब्लिक का जबरदस्त क्र्रेज उभरकर आया था। फ्लैट्स की संख्या से बीस गुना आवेदन आए थे।
इन फ्लैट्स के आवंटन/ लाटरी को लेकर भी काफी बवाल हुआ था। प्राधिकरण के चार कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हुई थी। नवीन नगर अपार्टमेंट की सफलता को देखते हुए एमडीए ने अब रामगंगा विहार और आशियाना कालोनी के बीच में स्थित गांव से सटी अपनी 3200 वर्ग मीटर जमीन में भी फ्लैट्स बनाने का फैसला किया है।
एमडीए यहां दो बेडरूम और तीन बेडरूम वाले कुल 48 फ्लैट़्स बनाने जा रहा है। इनका कारपेट एरिया 50 वर्ग मीटर से 65 वर्ग मीटर के बीच होगा। फ्लैट्स चार मंजिला होंगे। एमडीए अफसरों का कहना है कि ये फ्लैट्स किफायती दर पर बेचे जाएंगे।
रामगंगा विहार में प्राधिकरण की 3200 वर्ग मीटर जमीन है। जिस पर फ्लैट्स बनाने का फैसला किया गया है। इसके लिए ड्राइंग तैयार हो गई है और जल्द टेंडर करके निर्माण शुरू करा दिया जाएगा।
- जेबी सिंह यादव, वीसी एमडीए।