फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA is studying the report sent by the Revenue Department

Moradabad News: राजस्व विभाग से भेजी रिपोर्ट का अध्ययन कर रहा एमडीए

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
MDA is studying the report sent by the Revenue Department
मुरादाबाद।
विज्ञापन

गांगन नदी पर अवैध कब्जे की आशंका को लेकर तीन दिन पहले की गई पैमाइश की एक रिपोर्ट तैयार कर राजस्व विभाग ने एमडीए को सौंप दी है। हालांकि राजस्व विभाग एमडीए को सौंपी इस रिपोर्ट का खुलासा फिलहाल नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि राजस्व विभाग की इस पैमाइश रिपोर्ट में नदी से 100 मीटर के दायरे में कुछ औद्योगिक इकाइयों के निर्माण मिले हैं। जिसके गाटों का मिलान करने के बाद एमडीए कार्रवाई का निर्णय लेगी।
गांगन नदी की भूमि से सटे क्षेत्र में किए गए अवैध निर्माण व कब्जे को चिह्नित करने के लिए सोमवार राजस्व, सिंचाई और एमडीए की टीम ने संयुक्त रूप से पैमाइश की थी। राजस्व विभाग ने अपनी पैमाइश रिपोर्ट तैयार कर एमडीए सचिव अंजूलता को सौंप दी है। एमडीए अथवा राजस्व विभाग ने अभी तक हालांकि इस पैमाइश रिपोर्ट का खुलासा नहीं किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि पैमाइश में कई निर्माण नदी से 100 मीटर के दायरे में आ रहे हैं। बाढ़ खंड के अधिशासी अभियंता राजेश गंगवार ने बताया कि नदी के 100 मीटर के दोनों किनारों पर निर्माण अवैध माना जाता है। बताया जाता है कि राजस्व विभाग और एमडीए अब नदी व उसके 100 मीटर के दायरे में हुए निर्माण की गाटा संख्या तय करेगा।
विज्ञापन

- राजस्व विभाग से पैमाइश रिपोर्ट मेरे कार्यालय में प्राप्त करा दी गई है। रिपोर्ट का अध्ययन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।-अंजूलता, सचिव एमडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed