Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA is not getting buyers for properties

Moradabad News: एमडीए को नहीं मिल रहे संपत्तियों के खरीदार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
MDA is not getting buyers for properties
मुरादाबाद। तमाम प्रयासों के बाद भी एमडीए अपनी संपत्तियों की बिक्री नहीं कर पा रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में बिक्री के लिए एमडीए की 1386 करोड़ की 1400 से अधिक संपत्तियां ऑनलाइन हैं, लेकिन अभी तक बीते करीब तीन माह में सिर्फ 7.61 करोड़ की 25 संपत्तियां ही बिकी हैं। कीमत के हिसाब से बिक्री एक फीसदी भी नहीं है। एमडीए की संपत्तियों में आवासीय के साथ व्यावसायिक भूखंड व कई तरह के भवन भी हैं। एमडीए की संपत्तियों में शहरवासियों की दिलचस्पी न होने का बड़ा कारण कॉलोनियों में अव्यवस्था और अधिक कीमत है। एमडीए अपनी संपत्तियों को बेचने के लिए काफी प्रचार-प्रसार कर रहा है। जगह-जगह होर्डिंग लगाने के साथ ही संपत्ति बिक्री के लिए मेले भी आयोजित कर चुका है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है। एमडीए के पास ई-नीलामी के लिए एकता विहार काॅलोनी सहित शहर में विभिन्न योजनाओं के तहत 670 संपत्तियां मौजूद हैं। इन संपत्तियों की कीमत 1250 करोड़ रुपये है। इसी प्रकार पहले आओ पहले योजना में 136 करोड़ की 763 संपत्तियां हैं। इसमें कई बड़ी संपत्तियां शामिल हैं। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि ई-नीलामी योजना के तहत अप्रैल से लेकर जून तक आवास और भूखंड मिलाकर कुल 5.79 करोड़ रुपये की बिक्री हुई है।
विज्ञापन

इसी प्रकार पहले आओ पहले पाओ योजना के तहत 15 आवासों की ब्रिकी कर 1.82 करोड़ रुपये मिले हैं। इस प्रकार बीते करीब तीन माह में 7.61 करोड़ रुपये की संपत्तियां ही एमडीए बेच सका है। एमडीए के पास अभी बिक्री के लिए उद्यम विहार सेक्टर-2 नया मुरादाबाद में करीब 60 व्यावसायिक भूखंड मौजूद हैं। इनकी ई-नीलामी 26 जून तक निर्धारित की गई थी, लेकिन ग्राहक औसत से कम आए। इसी तरह एकता विहार में दुकान, भूखंड और स्कूल की सात संपत्तियां हैं। नया मुरादाबाद योजना सेक्टर-चार और 11 में पांच प्लाॅट हैं। कांशीराम नगर योजना बी ब्लॉक में 17 दुकानें हैं।
विज्ञापन

ग्राहक नहीं आने पर कांशीराम नगर में नीलामी अवधि बढ़ाने पर प्राधिकरण विचार कर रहा है। इसके अलावा एमडीए के पास नया मुरादाबाद, आशियाना, सीतापुरी दस सराय में 23 आवासीय भूखंड मौजूद हैं। अमृत कुंज एकता विहार दक्षिणी में 14 आवासीय भूखंड हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शहर में प्राधिकरण की अलग-अलग योजनाओं के तहत करीब 700 आवास खाली पड़े हैं। इसी प्रकार ट्रांसपोर्टनगर सहित कई क्षेत्रों में भूखंड हैं। एमडीए की दरों में शहरवासी दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed