फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA got Rs 29 crore from center for road construction

Moradabad News: एमडीए को दो सड़क, एक नाला निर्माण के लिए केंद्र से मिले 29 करोड़

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jan 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
MDA got Rs 29 crore from center for road construction
मुरादाबाद। राज्यों को विशेष सहायता योजना के तहत शहरी नियोजन सुधार के लिए भारत सरकार की ओर से मुरादाबाद विकास प्राधिकरण को 29 करोड़ रुपये की धनराशि पहली किस्त के रूप में मिली है। इस धनराशि को एमडीए 4.600 किमी. लंबी 24 मीटर चौड़ी दो सड़कों के निर्माण और एक नाले के निर्माण पर खर्च कर सकेगा।
विज्ञापन

एमडीए वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि मुरादाबाद विकास प्राधिकरण द्वारा कांठ रोड को दिल्ली रोड से जोड़ने के लिए 24 मीटर चौड़ी चार किमी लंबी सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। जबकि ढक्का कॉलोनी क्षेत्र में भी 24 मीटर चौड़ी व 600 मीटर लंबी सड़क का निर्माण प्रस्तावित है। साथ ही एमडीए की रामपुर रोड स्थित पुरानी कबीर नगर कॉलोनी में जल निकास की समस्या के समाधान के लिए करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से पांच किमी नाले का निर्माण कराया जाना है। इसका टेंडर भी निकल चुका है। तीनों प्रोजेक्ट की धनराशि स्वीकृत के लिए भारत सरकार को उत्तर प्रदेश राज्य के लिए भाग-3 के तहत आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय को भेजी गई थी। वहां से इन कार्यों के लिए पहली किस्त के रूप में कांठ रोड से दिल्ली रोड को जाड़ने वाले मार्ग निर्माण के लिए 18 करोड़ रुपये, ढक्का कॉलोनी में सड़क निर्माण के लिए छह करोड़ रुपये तथा कबीरनगर में नाला निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article