फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   MDA demolished illegal plotting done on 31 bigha land

Moradabad News: एमडीए ने 31 बीघा भूमि पर की गई अवैध प्लाॅटिंग को किया ध्वस्त

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
MDA demolished illegal plotting done on 31 bigha land
मुरादाबाद। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने काशीपुर बाईपास के नजदीक 31 बीघा जमीन पर अवैध प्लाॅटिंग के खिलाफ जेसीबी से कार्रवाई की। सड़क और मकान निर्माण को जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
विज्ञापन

प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम के अनुसार इस्लाम नगर, काशीपुर बाईपास रोड पर मून्नू ने 10 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की थी। इस मामले में सुनवाई के बाद टीम ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी की मदद से 10 बीघा भूमि में की गई अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही इस्लाम नगर, काशीपुर बाईपास रोड पर मो. इदरीश ने करीब 16 बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग की थी। यहां लगभग 200 मीटर लंबाई में एप्रोच सड़क मार्ग का निर्माण कराया था। प्रवर्तन टीम ने सड़क सहित अन्य निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त किया। टीम ने सिविल लाइंस के अंतर्गत सैदपुर खादर, काशीपुर बाईपास रोड पर लगभग पांच बीघा भूमि में की जा रही अवैध प्लॉटिंग को भी ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में प्राधिकरण के सहायक अभियंता के एन जगूड़ी, अवर अभियंता मुकेश सक्सेना, आरपी यादव एवं सभी प्रवर्तन टीम के साथ भोजपुर, ठाकुरद्वारा, डिलारी और भगतपुर थाने की फोर्स मौजूद रही। इस दौरान कोई विरोध करने के लिए सामने नहीं आया।
विज्ञापन


बिना नक्शा पास कराए निर्माण न करने की चेतावनी
एमडीए के अधिकारियों ने लोगों से अपील किया कि बिना प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए कोई भी निर्माण कार्य न करें। बिना नक्शा कराए निर्माण कराने पर प्राधिकरण नियमानुसार ध्वस्त करने की कार्रवाई करेगा। कुछ लोगों ने बहुत स्थानों पर अवैध प्लाॅटिंग की है। ऐसे सभी भूखंड अवैध हैं। ऐसे भूखंडों पर कोई भी निर्माण अवैध माना जाएगा। कोई भी भवन या भूखंड खरीदने से पहले लोगों को प्राधिकरण कार्यालय से जानकारी ले लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article