फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mazar in Dharak Nagla demolished using a bulldozer.

Moradabad News: धारक नगला में बनी मजार को बुलडोजर से किया ध्वस्त

Sat, 13 Jun 2026 12:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 13 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Mazar in Dharak Nagla demolished using a bulldozer.
ठाकुरद्वारा। थाना भोजपुर के गांव धारक नगला में विवादित भूमि पर बनी मजार को शुक्रवार को प्रशासन ने पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि गाटा संख्या 148 की 0.008 हेक्टेयर भूमि राजस्व अभिलेखों में चामुंडा देव स्थान के नाम से दर्ज है। इस भूमि पर एक समुदाय के लोगों ने मजार बनाकर कब्जा किया था। इसको लेकर दूसरा पक्ष काफी दिनों से विरोध जता रहा था।
विज्ञापन

धारक नगला में मौके पर चामुंडा का मंदिर भी बना हुआ है। दोनों पक्षों में तनातनी के चलते हुए कई वर्ष से एसडीएम कोर्ट में दोनों पक्षों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका के तहत कार्यवाही चल रही है। फरवरी 2026 में दोबारा विवाद होने पर एक पक्ष के शफीक आदि 14 और दूसरे पक्ष के अनिल शर्मा आदि 15 लोगों के खिलाफ पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में कार्यवाही की गई । यह मामला एसडीएम कोर्ट में चल रहा है। इस बीच एक समुदाय के लोगों ने एसडीएम से शिकायत किया कि उनकी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर मजार बना ली है। एसडीएम के आदेश पर शिकायत की जांच नायब तहसीलदार लोकेश कुमार की टीम ने की। जांच में पाया गया कि मौके पर चामुंडा माता का कच्चा मंदिर बना हुआ है। पास में मजार का भी निर्माण किया गया है। इसका विरोध गांव का एक वर्ग और विश्व हिंदू परिषद के सुनील शर्मा आदि कर रहे थे। एसडीएम जितेंद्र वीरवाल सिंह ने बताया कि जांच के बाद राजस्व टीम को अवैध रूप से बनी मजार को हटाने के लिए भेजा गया। टीम ने जेसीबी से वहां बनी मजार को हटा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान काफी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही। मजार को हटाने वाली टीम में नायब तहसीलदार लोकेश कुमार, राजस्व निरीक्षक चंद्रपाल सिंह, लेखपाल हिमांशु और सुनील कुमार शर्मा आदि शामिल रहे। इस दौरान कोई विरोध करने के लिए सामने नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed