{"_id":"58052da34f1c1bac2d70333e","slug":"mayor-s-daughter-in-law-s-tops-stollen","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेयर की बहू का हीरे का टॉप्स चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेयर की बहू का हीरे का टॉप्स चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Tue, 18 Oct 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
चोर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर के मेयर विनोद अग्रवाल की बहू प्रिया अग्रवाल का एक टॉप्स चोरी कर लिया गया। काफी तलाश के बाद भी टॉप्स नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी गई । पुलिस ने नौकरानी और घटना के समय घर में आईं ब्यूटी पार्लर की दो युवतियों से पूछताछ की। लेकिन वह कुछ नहीं बता पाईं।
घटना सोमवार दोपहर करीब बारह बजे की है। प्रिया अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को उन्होंने ब्यूटी पार्लर से दो युवतियों को अपने घर बुलाया था। इसी बीच प्रिया अग्रवाल ने अपने टॉप्स उतार कर दराज में रख दिए थे। इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर चलीं गई। करीब पांच मिनट के बाद नीचे आई तो दोनों युवतियां जा चुकी थीं।
प्रिया ने दराज से एक टॉप्स गायब पाया। काफी खोजबीन गई। नौकर व नौकरानी से पूछताछ की गई। लेकिन उन्होंने कुछ नहीं बताया। तब उन्होंने अपने ससुर मेयर विनोद अग्रवाल को जानकारी दी। खबर मिलने पर कटघर पुलिस पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने जांच पड़ताल की। पुलिस ने ब्यूटी पार्लर से दोनों युवतियों को बुलाकर उनसे पूछताछ की। लेकिन उन्होंने टॉप्स की जानकारी से इंकार कर दिया। एसओ कटघर ओमकार सिंह ने बताया कि दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।