फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mayor's daughter in law's tops found in kitchen

किचन में ही मिल गया मेयर की बहू का टाप्स

Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Wed, 19 Oct 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
mayor's daughter in law's tops found in kitchen
earing
शहर भर में ढिंढोरा पिटा..थाने में मुकदमा हुआ तो दो लड़कियों के माथे चोरी का ‘कलंक’ भी लगा, इतना सब होने के बाद मेयर की बहू का हीरे का टॉप्स घर में ही मिल गया। घर के किचन में टाप्स मिलने के बाद मेयर और उनकी बहू ने मुकदमे में नामजद ब्यूटीपार्लर की दोनों लड़कियों से खेद जताया है।
विज्ञापन


हालांकि जिस तरह टॉप्स किचन में मिला उससे शक है कि शोर मचने पर किसी नौकरानी ने ही उसे वहां वापस रखा दिया। घटना सोमवार दोपहर करीब बारह बजे की है। प्रिया अग्रवाल ने ब्यूटी पार्लर से दो युवतियों को अपने घर बुलाया था। इसी बीच प्रिया अग्रवाल ने अपने टॉप्स उतार कर दराज में रख दिए थे।
विज्ञापन


इसके बाद वह ऊपरी मंजिल पर चली गईं। करीब पांच मिनट के बाद नीचे आई तो दोनों युवतियां जा चुकी थीं। प्रिया ने दराज से एक टॉप्स गायब पाया था। प्रिया अग्रवाल ने इस मामले में ब्यूटी पार्लर से आने वाली दोनों युवतियों के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था। लेकिन मंगलवार को उनका टॉप्स रसोई में मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये टाप्स प्रिया अग्रवाल से गलती से किचन में गिर गया था या फिर मुकदमे से घबराकर इसे चुराने वाली किसी नौकरानी ने ही वापस रख दिया, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। लेकिन इतना साफ हो गया है कि ब्यूटी पार्लर से आने वाली लड़कियां बेगुनाह थीं।  


जिनका नाम बेवजह पुलिस रिकार्ड में चढ़ गया और उन्हें पूछताछ का सामना करना पड़ा। जिससे दोनों युवतियां आहत हैं। सीओ कटघर महेश कुमार ने बताया कि अब केस एक्सपंच किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed