फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Mathura scandal attentive to the safety of officers

मथुरा कांड के बाद चौकस की अफसरों की सुरक्षा

Sun, 05 Jun 2016 11:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 05 Jun 2016 11:14 AM IST
विज्ञापन
Mathura scandal attentive to the safety of officers
मथुरा कांड
मथुरा कांड में एसपी मुकुल द्विवेदी और एसओ संतोष कुमार के शहीद होने के बाद डीजीपी जावीद अहमद  ने प्रदेश भर के सभी जनपदों में पुलिस अफसरों की सुरक्षा चौकस करने के आदेश दिए हैें। दूसरे जनपदों के साथ ही मुरादाबाद में भी अफसरों की सुरक्षा में लगे हमराहों में तेज तर्रार सिपाही लगाए जा रहे हैं। साथ ही अधिकारियों के वाहनों दंगा नियंत्रण उपकरण भी देखे जा रहे हैं।
विज्ञापन


इसके अलावा थानों में पुलिस को असलहे चेक करने को भी कहा गया है। जबकि  शनिवार की शाम एसपी सिटी डा. राम सुरेश यादव ने वायलेस पर सभी थानाध्यक्षों से कहा है कि रमजान का आने वाला हैं। वह अपने अपने क्षेत्रों धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाएं। थानों में पीस कमेटी की मीटिंग करें और लोगों को  बताएं कि उन्हें क्षेत्र में कोई समस्या हो तो वह तुरंत पुलिस की मदद लें। साथ ही उन्होेंने कहा कि रात में क्षेत्र में गश्त होती रहे और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed