{"_id":"5755154c4f1c1b181d9c512a","slug":"mathura-matter","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामवृक्ष ने किया था रामगोपाल के बेटे का प्रचार: शारदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामवृक्ष ने किया था रामगोपाल के बेटे का प्रचार: शारदा
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
Updated Mon, 06 Jun 2016 11:49 AM IST
विज्ञापन
विनीत शारदा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरएसएस की ओटीसी में मुरादाबाद पहुंचे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया है कि मथुरा के जवाहर बाग कांड का खलनायक रामवृक्ष यादव सपा का बेहद करीबी आदमी था। लोकसभा चुनावों में रामवृक्ष यादव ने फिरोजाबाद में रामगोपाल यादव के बेटे अक्षय यादव का चुनाव प्रचार किया था। उन्होंने कहा कि अपराधियों को संरक्षण देने वाली सपा की सरकार को बने रहना का तनिक भी नैतिक अधिकार नहीं रह गया है।
संघ की ओटीसी में हिस्सा लेने के बाद प्रेस वार्ता में विनीत अग्रवाल शारदा ने दावा किया कि वर्ष 2014 में जब वह लोकसभा चुनावों में फिरोजाबाद गए थे तो वहां रामवृक्ष यादव सपा प्रत्याशी अक्षय यादव का चुनाव प्रचार कर रहा था। विनीत शारदा ने दावा किया कि इससे यह साबित होता है कि रामवृक्ष अकेले शिवपाल यादव का करीबी नहीं था बल्कि पूरे यादव खानदान का कृपापात्र था।
दादरी प्रकरण पर उन्होंने कि लैब रिपोर्ट से साबित हो गया है कि इखलाक से घर से मिला मीट गाय का था। लिहाजा सीएम को राजधर्म का पालन करते हुए इखलाक के परिजनों पर गोहत्या का मुकदमा दर्ज करना चाहिए और उसके परिवार को दी गई 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद व फ्लैट वापस छीन लेना चाहिए। विनीत अग्रवाल शारदा ने कहा कि पूरे प्रदेश में जहां भी पुलिस कर्मी गोहत्या को रोकेंगे वह वहां जाकर पुलिस कर्मियों को सम्मानित करेंगे।