फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mathana murder case open

बहू और बेटे ने सुपारी देकर कराई थी बुजुर्ग दंपती की हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:56 AM IST
विज्ञापन
mathana murder case open
पुलिस लाइन में प्रेंस कांफ्रेंस के दौरान आरोपीयों से पूछताछ करते एसएसपी। - फोटो : CITY
मुरादाबाद। छजलैट थानाक्षेत्र के मथाना गांव निवासी बुजुर्ग दंपती की हत्या उनकी बहू और बेटे ने चार लाख की सुपारी देकर कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने बहू बेटे और हत्या करने वाले चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि आरोपी बहू बेटे सड़क किनारे स्थित महंगी छह बीघा जमीन बेचना चाहते थे। जिसमें बुजुर्ग दंपती आड़े आ रहे थे।
विज्ञापन

एसएसपी बबलू कुमार ने शुक्रवार दोपहर पुलिस लाइन में दोहरे हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि चार मार्च को छजलैट थानाक्षेत्र के मथाना गांव निवासी किसान खानचंद्र सिंह (65) और उनकी पत्नी बबली (55) के शव गन्ने के खेत में मिले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से दोनों की गला घोंटकर हत्या की किए जाने की पुष्टि हुई थी। घटना के समय पति पत्नी रोज की तरह अपने खेत पर गन्ने की छिलाई करने गए थे। पुलिस जांच पड़ताल में सामने आया कि दंपती के दो बेटे जयपाल चौहान और बृजपाल चौहान हैं, लेकिन दंपती छोटे बेटे जयपाल के साथ रहते थे, जबकि बड़े बेटे बृजपाल और उसकी पत्नी माया से संबंध अच्छे नहीं थे। पुलिस ने बड़े और उसकी पत्नी बृजपाल उसकी पत्नी के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई। जिससे पता चला कि मथाना गांव निवासी गोलू उर्फ तुषार यादव से घटना वाले दिन और उससे पहले भी लगातार बातचीत हुई थी। घटना के बाद से गोलू उर्फ तुषार गायब था। शक के घेरे में आए दंपती के बड़े बेटे बृजपाल और उसकी पत्नी माया चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस कड़ी से कड़ी जोड़े हुए हिस्ट्रीशीटर राजेंद्र सिंह गुर्जर निवासी लाडलाबाद थाना कांठ, वीरू उर्फ वीरभान निवासी बेगमपुर थाना कांठ, सचिन गुर्जर निवासी सिरसा ठाठ थाना कांठ, गोलू उर्फ तुषार यादव निवासी मथाना थाना छजलैट को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गोलू उर्फ तुषार यादव और वीरू उर्फ वीरभान का बृजपाल के घर पर आना जाना और खाना पीना था। एक दिन वीरू उर्फ वीरभान और गोलू उर्फ तुषार से बृजपाल की पत्नी माया ने बताया कि सड़क किनारे स्थित छह बीघा जमीन मेरे पति के हिस्से में आई है। जमीन 90 लाख रुपये की बिक रही है, लेकिन जमीन अभी ससुर के नाम में है। उसके जीवित रहते जमीन का बेचा जान संभव नहीं है। माया और बृजपाल ने वीरू और गोलू को बुजुर्ग दंपती की हत्या की सुपारी चार लाख रुपये में तय कर दी थी। दोनों को एडवांस में पचास हजार रुपये भी दे दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह योजना बनाकर दिया दोहरे हत्याकांड को अंजाम
मुरादाबाद। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र ने बताया कि योजना के तहत गोलू उर्फ तुषार और वीरभान उर्फ वीरू ने राजेंद्र से संपर्क किया, फिर राजेंद्र ने सचिन से संपर्क किया। इसके बाद बृजपाल के घर पर सभी ने बृजपाल के पिता खानचंद व मां बबली की हत्या करने की योजना बनाई थी। चार मार्च को सुबह नौ बजे रोज की तरह बुजुर्ग दंपती अपने खेत पर पहुंचे। इसी दौरान खेत पर चारों आरोपी राजेन्द्र सिंह गुर्जर, वीरू उर्फ वीरभान, सचिन गुर्जर, गोलू उर्फ तुषार यादव आ गए। आरोपियों ने कबूला है कि खानचंद का गमछे से गला घोंटकर और बबली का उसकी साड़ी के पल्लू से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग निकले थे। एसएसपी ने हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed