फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Massive fire caused by short-circuit in 12 shops of Tanda

टांडा में 12 दुकानों में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग-

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 May 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Massive fire caused by short-circuit in 12 shops of Tanda
टांडा की 12 दुकानों में शॉर्ट-सर्किट से लगी भीषण आग
विज्ञापन

टांडा (रामपुर)। नगर के मोहल्ला बरगद स्थित दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग की लपटों से 11 अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें उठती देख अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद करीब एक घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। इसके बाद करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
नगर के मोहल्ला बरगद में बनी एक मार्केट में अब्दुल कदीर, मोहम्मद नईम, मोहम्मद वसीम, अब्दुल लतीफ, मोहम्मद गुफरान, मोहम्मद उस्मान, मोहम्मद आकिल की 16 दुकानें हैं। इन दुकानों में रिफाइंड, सरसो के तेल, जूते-चप्पल आदि की दुकानें हैं। बुधवार देर रात करीब ढाई बजे शॉर्ट-सर्किट से मोहम्मद नईम की सरसों रिफाइंड की दुकान में आग लग गई। तेल के टिन फटने से हुई तेज आवाज और आग के धुएं को दुकान से निकलते देख पास में मौजूद होटल स्वामी ने इसकी सूचना दुकान स्वामी नईम को उसके घर पहुंच कर दी। सूचना मिलते ही नईम मौके पर पहुंचा और अपनी दुकान का शटर खोला तो उसकी आग की लपटे पास की अन्य 11 दुकानों में भी फैल गई। सूचना पर सभी दुकानदार मौके पहुंच गए और अपना सामान बचाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान पुलिस तथा दमकल कर्मियों को मामले की जानकारी दी गई। आग बढ़ने पर मोहल्लेवासी खुद ही आगे बुझाने के प्रयास में जुट गए, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। मामले की जानकारी देने के करीब एक घंटे बाद तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदूपुरा स्थित निर्माणधीन फायर स्टेशन से एक छोटी गाड़ी मौके पर पहुंची। आग का विकराल रूप देखकर पुलिस ने रामपुर से एक और गाड़ी को मौके पर बुलाया। इस दौरान दमकल का वाहन पहुंचने पर रास्ता न होने के कारण दीवार को तोड़ा गया और आग बुझाने का प्रयास किया गया, लेकिन तब तक आग ने दुकानों में मौजूद सामान को जला कर राख कर दिया। रात ढाई बजे लगी आग दमकल की दो गाड़ियों की मशक्कत के बाद सुबह करीब सात बजे तक बुझाया गया। इस बीच दमकल की गाड़ी द्वारा नगर पालिका से 12 बार पानी भरकर भी लाना पड़ा। चार घंटे से अधिक समय तक जली आग ने एक दर्जन से अधिक दुकानों का लाखों का समान जला कर राख कर दिया।
विज्ञापन

- देर से पहुंची दमकल की गाड़ियां, लोगों में आक्रोश
टांडा। नगर में बुधवार देर रात तेल के गोदाम समेत करीब एक दर्जन दुकानों में लगी भीषण आग से नुकसान होने से रोका जा सकता था, अगर समय से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच जाती, लेकिन चंदुपुरा में स्थित निर्माणाधीन फायर स्टेशन से घटना के एक घंटे बाद और रामपुर से दो घंटे बाद दमकल की गाड़ियां पहुंचीं। अगर दोनों गाड़ियां समय से घटनास्थल पर पहुंच जाती तो लाखों रुपये के माल को जलने से बचाया जा सकता था। जिसके कारण लोगों में भारी आक्रोश रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या बोले पड़ोसी
-मैं अपने घर से रात करीब तीन बजे किसी कार्य से निकला तो देखा की सामने दुकानों में भीषण आग लग रही है और अंदर तेल के कंटर फट रहे हैं। जिस पर उसने पड़ोसियों को सूचना दी। उसने जीवन में ऐसी भीषण आग नहीं देखी।
शफीउद्दीन- दुकान के सामने रहने वाला प्रत्यक्षदर्शी
-दुकानों में आग लगती देखकर मैं आनन-फानन में दुकान स्वामियों के पास भागता हुआ गया और वापस आकर उनके साथ ही आगे बुझाने के प्रयास में जुट गया, लेकिन आग लगातार विकराल रूप धारण करती जा रही थी। जिसके चलते लोगों और बच्चों में दहशत का माहौल व्यापत था।
नाजिम- पडोसी
-आग लगने की सूचना मिलते ही जैसे ही मौके पर पहुंचा तो इतनी भयावय आग देखकर दंग रह गया। लगातार यही आशंका बनी हुई थी कि कहीं इतनी भीषण आग से बिल्डिंग भरभरा कर न गिर जाए और कोई बड़ा हादसा घटित हो जाए।
सुलेमान- पड़ोसी
-दुकान के अंदर रखे तेल के टिन में लगातार हो रहे धमाके दहशत पैदा कर रहे थे। मौके पर आग लगने के कारण निकल रही लपटों ने आसपास के घरों को भी तपिश से भर दिया। कंटर फटने के चलते ये आशंका भी थी की कही बचाव में लगे स्थानीय लोगों में कोई घायल न हो जाए।

मोहम्मद जलील- पड़ोसी।
- नगर के मोहल्ला बरगद स्थित दुकानों में बुधवार आधी रात के बाद आग लग गई थी। आग का कारण शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। सूचना पर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए थे। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
-अजय कुमार, एसओ टांडा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed