मुरादाबाद: थर्माकोल फैक्टरी में लगी भीषण आग, कर्मियों ने भागकर बचाई जान,शॉर्ट सर्किट से बताई जा रही वजह
मुरादाबाद के चंदौसी मार्ग पर स्थित थर्माकोल की फैक्टरी में भीषण आग लग गई। अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल के कई वाहन पहुंच गए हैं।
विस्तार
मुरादाबाद-आगरा नेशनल हाईवे से सटे नूरपुर में शुक्रवार शाम करीब सवा चार बजे थर्माकोल की फैक्टरी में आग लग गई। दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है। उधर, गनीमत रही कि समय रहते मजदूर बाहर आ गए, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर के रकबे में सूर्या थर्माकोल फैक्टरी है, जिसमें थर्माकोल के ब्लॉक शीट व मोल्ड बनाए जाते हैं। शुक्रवार को जुमे की नमाज होने के चले काफी मजदूर छुट्टी पर थे और सिर्फ 20 मजदूर ही फैक्टरी में काम कर रहे थे। शुक्रवार शाम करीब 4:15 बजे अचानक फैक्टरी में आग लग गई।
कुछ ही देर में फैक्टरी की आग की तेज पलटें और धुएं के गुबार उठना शुरू हो गए। देखते ही देखते आसपास के इलाके में धुआंं फैल गया। वहीं आग लगने पर कुछ ही देर में फैक्टरी के पास लोगों की भीड़ जुट गई। आग ने विकराल रूप ले लिया। फैक्टरी में लगी ऑटोमेटिक मशीनें जल गई और यहां पर टीनशेड भी पिघल कर गिर गया।
शार्ट सर्किट से आग लगना बताई गई। हालांकि गनीमत रही कि आग लगते ही फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारी बाहर निकल गए। उधर, सूचना मिलने पर मैनाठेर पुलिस पहुंची और इसके बाद में दमकल विभाग के 10 वाहन मौके पर आए गए।
दमकल कर्मियों ने दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस थर्माकोल फैक्टरी में आग लगने से भारी नुकसान होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। वहीं पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने भी आग लगने के बारे में जानकारी ली है।
आग की लपटें और धुआं लोगों में रही दहशत
थर्माकोल फैक्टरी में आग लगने से तीन घंटे तक अफरा-तफरी का माहौल रहा। फैक्टरी आग लगने की विकराल रूप और धुएं की गुब्बार देखकर लग रहा था कि यह दूसरी फैक्ट्रियों तक न फैल जाए, जिसमें काफी संख्या में मजदूर काम करते हैं। साथ ही कुछ दूर पर नूरपुर गांव की आबादी भी है। वहीं ग्रामीणों का कहना था कि थर्माकोल फैक्ट्री को आबादी हटाया जाए वरना किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है।
26 फरवरी 2023 को भी लगी थी फैक्ट्री में भीषण आग
इसी थर्माकोल फैक्टरी में 26 फरवरी 2023 को इसी तरह से भीषण आग लग चुकी है। उस समय भी फैक्टरी के अंदर शाॅर्ट सर्किट से ही आग लगना बताया गया। आग से भारी नुकसान होना बताया गया था। आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के लोग घबरा गए थे। मात्र सात माह के बाद फिर से थर्माकोल फैक्टरी में भीषण आग लग जाना चर्चा का विषय बना हुआ है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.