फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Masked youths on a motorcycle chased three schoolgirls who were returning from school.

Moradabad News: बाइक सवार नकाबपोश युवकों ने स्कूल से लौट रही तीन छात्राओं का किया पीछा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Masked youths on a motorcycle chased three schoolgirls who were returning from school.
कुंदरकी। नगर में शुक्रवार दोपहर स्कूल से घर जा रही तीन छात्राओं का बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों द्वारा पीछा करने का मामला सामने आया है। युवकों की हरकतों से घबराई छात्राएं बचने के लिए एक दुकान के सामने खड़ी गईं। इस दौरान एक युवक बाइक से उतरकर उनकी ओर बढ़ा, लेकिन कुछ दूर जाने के बाद वापस लौट गया। बताते हैं कि घटनाक्रम आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी में हाईवे स्थित एक निजी स्कूल की छुट्टी होने के बाद तीनों छात्राएं अपने घर जा रही थीं। जब वह नगर में ताजमहल बिल्डिंग के पास पहुंचीं तो बाइक सवार नकाबपोश चार युवक उनका पीछा करने लगे और बाइक उनके आगे-पीछे घुमाने लगे। युवकों को अपनी ओर आता देख छात्राएं घबरा गईं और पास की एक दुकान के सामने खड़ी हो गईं। इसी दौरान एक युवक बाइक से उतरकर छात्राओं के पास जाने की कोशिश की लेकिन राहगीरों के आने पर वापस चला गया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह छात्रों के परिजन स्कूल पहुंचे और स्कूल प्रशासन को पूरे मामले से अवगत कराया। मामले की सूचना पुलिस को भी दी गई। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह जादौन ने बताया कि शिकायत मिली है। घटना की जानकारी जुटाई जा रही है और युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed