फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mask and senitizer sell increase last few days

कोरोना से नहीं जुर्माने से लगता है डर, तीन में बढ़ी मास्क की बिक्री

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 02:05 AM IST
विज्ञापन
mask and senitizer sell increase last few days
मुरादाबाद। मुरादाबाद में दिल्ली जैसे हालात न हो, इसके लिए प्रशासन ने बिना मास्क घूमने पर 500 रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसका असर दिखने लगा है। पिछले तीन दिनों में मास्क की बिक्री में 20 से 25 फरीसदी की वृद्धि हुई है। जबकि गुलाबी सर्दी में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ने पर लोगों ने मास्क और सैनिटाइजर से दूरी बना ली थी। 15 अक्तूबर केबाद मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 50 से 60 फीसदी की गिरावट आ गई थी। ऐसा लगता है कि लोगों को कोरोना से अधिक जुर्माने से डर लगता है।
विज्ञापन

लॉकडाउन में हर कोई कोरोना को लेकर खौफजदा रहा। कोरोना से बचाव के लिए बाजार में मास्क और सैनिटाइजर की कमी हो गई। लॉकडाउन खत्म होने के बाद अनलॉक में भी लोगों ने एहतियात बरती। लेकिन अक्तूबर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी पड़ गई। संक्रमित मरीजों की संख्या में गिरावट आ गई। लोग लापरवाह हुए तो मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल कम हो गया। मास्क और सैनिटाइजर की बिक्री में 50 से 60 प्रतिशत की गिरावट आ गई। वहीं नवंबर में दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी। हालात बेकाबू होने लगे। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यहां भी बिना मास्क घर से बाहर निकलने पर 500 रुपये जुर्माना वसूलने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद पिछले तीन दिनों में मास्क की बिक्री बढ़ गई। वृद्धि बीस फीसदी बताई जा रही है। हालांकि सैनिटाइजर की बिक्री में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।
विज्ञापन

- लोगों ने सैनिटाइजर और मास्क का इस्तेमाल कर दिया है। इसके चलते दोनों की बिक्री में कमी आई है। सैनिटाइजर की बिक्री में तो पचास फीसदी की गिरावट आई है। हालांकि मास्क की बिक्री में गिरावट कम आई। - साहित्य रस्तोगी, जिलाध्यक्ष, केमिस्ट ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन

- पंद्रह अक्तूबर के बाद सैनिटाइजर और मास्क की बिक्री आधी हो गई। लोगों ने मास्क और सैनिटाइजर से दूरी बना ली थी। लेकिन तीन चार दिनों में मास्क की बिक्री में 20 से 25 फीसदी की वृद्धि हुई है। लेकिन सैनिटाइजर की बिक्री में कोई वृद्धि नहीं हुई है। - शोभित मेहरोत्रा, दवा विक्रेता

--
चार दिन में बिना मास्क 1954 लोगों का चालान
मुरादाबाद। दिल्ली में संक्रमण को देखते हुए जिले में सख्ती बरती जा रही है। पिछले चार दिनों में बिना मास्क सड़कों पर घूमने पर 1954 लोगों का चालान किया गया है। इन लोगों से पुलिस ने मौके पर 152900 रुपये जुर्माना वसूल किया है।
--
लॉकडाउन से अब तक 61.91 लाख रुपये जुर्माना वसूल
मुरादाबाद। लॉकडाउन से अब तक जिले में बिना मास्क 6191377 लाख रुपये जुर्माना वसूल किया जा चुका है। 66746 लोगों को बिना मास्क घूमने पर चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed