फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   mashal julus of sp workers

सपा ने निकाला मशाल जुलूस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
mashal julus of sp workers
मुरादाबाद। बिलकिस बानों व उनके परिवार की महिलाओं से गैंग रेप, तीन साल की मासूम बच्ची सहित सात लोगों की नृशंस हत्या के 11 दोषियों को रिहा किए जाने के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में मशाल जुलूस निकाला। बाद में डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन भेज कर गुजरात सरकार को बर्खास्त करने, दोषियों की रिहाई का आदेश निरस्त करने की मांग की।
विज्ञापन

मशाल जुलूस शाम आठ बजे राजकीय इंटर कॉलेज से शुरू होकर मंडी चौक, बर्तन बाजार, चौमुखा पुल होते हुए नगर निगम कार्यालय के पास संपन्न हुआ। जुलूस के दौरान उपस्थित सभी नेता और कार्यकर्ता हाथों में मशालें तथा नारे लिखे पोस्टर लिए हुए थे। जुलूस का नेतृत्व निवर्तमान महानगर अध्यक्ष शाने अली शानू ने किया। इस दौरान कुलदीप तुरैहा एडवोकेट, तुंगीश यादव, जयवीर सिंह यादव, अतहर हुसैन अंसारी, विजयवीर सिंह यादव, नाजिर खां. बाबर खा, शीरी गुल, अब्दुल करीम फारुखी, वेदप्रकाश सैनी, गोविंद प्रजापति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed