{"_id":"692617c398676c82fc07b663","slug":"martyrdom-day-of-guru-tegh-bahadur-celebrated-kanth-news-c-277-1-smbd1007-111369-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: गुरु तेगबहादुर का मनाया शहीदी दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: गुरु तेगबहादुर का मनाया शहीदी दिवस
Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Wed, 26 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
कांठ में गुरु तेग बहादुर सिंह के शहीदी दिवस पर लंगर का प्रसाद बांटते सिख समाज के लोग। संवाद
कांठ। नगर में सिख समाज ने मंगलवार को गुरु तेगबहादुर का 350वां शहीदी दिवस मनाया। नगर में प्रभातफेरी निकालकर गुरु महिमा का गुणगान किया गया। वहीं गुरुद्वारा में भी कार्यक्रम हुआ। संगत ने लंगर में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
मंगलवार की सुबह श्री गुरु सिंह सभा कांठ के तत्वाधान में सिख समाज के लोगों ने श्री गुरु तेग बहादुर, भाई मती दास, भाई सती दास और भाई दयाल को समर्पित प्रभातफेरी निकाली गई। जिसमें समाज की महिलाएं, पुरुष और बच्चे गुरु महिमा का गुणगान करते हुए चल रहे थे। प्रभातफेरी नगर के निर्धारित मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहेब पहुंचकर संपन्न हुई। इसके बाद दोपहर को गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी कांठ की ओर से गुरुद्वारा के बाहर लंगर सेवा की गई। जिसमें राहगीरों को भी प्रसाद का वितरण किया गया।
शाम को गुरुद्वारा साहेब में कीर्तन दरबार सजाया गया। जिसमें ज्ञानी सरदार मनेंद्र सिंह और ज्ञानी सरदार गुरप्रीत सिंह ने मधुरवाणी में सबद कीर्तन कर संगत को निहाल किया। सिख ज्ञानियों ने श्री गुरु तेग बहादुर जी और उनके साहिबजादों के बारे में बताया। यहां संगत ने श्री गुरुग्रंथ साहेब के समक्ष शीश नवाते हुए लंगर में प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
विज्ञापन
गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह और संरक्षक सरदार कृपाल सिंह गांधी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में नवलजीत सिंह, कवलजीत सिंह, गुरविंद्र सिंह गांधी, मनजीत सिंह गांधी, मनजीत सिंह, गुरूजीत सिंह, मनी गांधी, वंश गांधी, हरप्रीत सिंह, सरदार सरबजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह उर्फ रम्मी गांधी, जसबिंद्र सिंह, ताजिंद्र सिंह, हनी गांधी, सिमरनदीप सिंह, सेठ रवींद्र सिंह गांधी, अमरजीत सिंह, जसप्रीत सिंह, ताजेंद्र सिंह उर्फ सनी गांधी, गुरदीप कौर, अवनीत कौर, जसप्रीत कौर, भूपेंद्र कौर, तरविंदर कौर, रनवीर कौर, सतवंत कौर, रविंद्र कौर, मनजीत कौर आदि रहे।