फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Marry with lover or send him to jail widow with two children accused her lover of cheating

दो बच्चों की मां की जिद्द: प्रेमी से शादी कराओ नहीं तो इसको भेजो जेल, पुलिस भी दिखी बेबस; कर दी इच्छा पूरी

Sat, 07 Jun 2025 07:41 AM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी पाकबड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी पाकबड़ा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 07 Jun 2025 07:41 AM IST
सार

प्रेमी ने कहा कि मैं महिला को अपने साथ नहीं रखूंगा। मुझे जेल भेज दो। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। 

विज्ञापन
Marry with lover or send him to jail widow with two children accused her lover of cheating
महिला की शिकायत पर प्रेमी पहुंचा जेल - फोटो : freepik

विस्तार

मुरादाबाद स्थित पाकबड़ा नगर के मुहल्ले की रहने वाली दो बच्चों की मां प्रेमी के साथ रहने पर अड़ गई। महिला ने पुलिस को देकर गम्भीर आरोप लगाए तो पुलिस ने मामले की कार्यवाही करते हुए प्रेमी को थाने पर ले आई थी। मामले में जब पंचायत में कोई हल नहीं निकाल तो पुलिस ने प्रेमी को शन्ति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

बातचीत ने ले लिया प्रेम का रूप
नगर के एक मुहल्ले की रहने वाली शादीशुदा महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के दो बच्चे हैं। महिला की पड़ोस में रहने वाले युवक से बातचीत होती थी। उसके बाद बातचीत ने प्रेम का रूप ले लिया। दोनों के बीच काफी समय तक संबंध रहे। पति की मौत के बाद महिला अकेली पड़ गई। उसने प्रेमी के साथ रहने की जिद्द की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत में नहीं निकला हल
पहले तो गांव में दोनों पक्षों के बीच पंचायत का दौर चला। युवक ने महिला को रखने से साफ इनकार कर दिया। जब गांव में पंचायत सफल नहीं हुई। उसके बाद महिला ने प्रेमी के खिलाफ थाने में शिकायत की। पुलिस प्रेमी को पकड़कर ले आई। थाने में भी लोगों ने प्रेमी को मनाने का प्रयास किया। लेकिन प्रेमी ने शादी करने से साफ मना कर दिया। 

विज्ञापन

'नहीं रखूंगा इसे, भेज दो मुझे जेल'
प्रेमी ने कहा कि मैं महिला को अपने साथ नहीं रखूंगा। मुझे जेल भेज दो। जब बात नहीं बनी तो पुलिस ने महिला के शिकायती पत्र पर प्रेमी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दो बच्चों की मां गांव के ही युवक के साथ रहने को जिद्द पर अड़ी हुई थी। युवक ने मना कर दिया। युवक के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed