फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married woman left with her lover only a month and a quarter after marriage

Moradabad News: शादी के सवा माह बाद ही प्रेमी के साथ गई विवाहिता

Tue, 09 Dec 2025 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 09 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Married woman left with her lover only a month and a quarter after marriage
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कांठ। शादी के सवा महीने बाद ही नवविवाहिता अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चली गई। पति भी पत्नी की जिद के आगे हार गया। मामला छजलैट क्षेत्र का है।
चार महीने पहले क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की शादी पड़ोस के गांव की युवती से तय हुई थी। दो नवंबर को धूमधाम और पूरे रीति रिवाज से दोनों का विवाह संपन्न हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल वालों को दुल्हन का व्यवहार ठीक नहीं लग रहा था। वह पति व ससुराल वालों से दूर-दूर रहती। पहले तो ससुराल वालों ने समझा कि दुल्हन मां-बाप का घर छोड़ने के सदमे में है।
रविवार की रात पति-पत्नी में अनबन हो गई। माहौल बिगड़ता देख पति ने 112 पुलिस को कॉल कर मामले की जानकारी दी।
सोमवार को मामला छजलैट थाने पहुंचा। नवदंपती और दोनों के परिजन भी पहुंचे। वहीं नवविवाहिता ने कहा कि शादी उसकी मर्जी के बिना हुई है। वह काफी दिनों से गांव के युवक से प्रेम करती है।
विज्ञापन

वह उसी के साथ रहना चाहती है। प्रेमी को भी बुलाया गया। काफी समझाने के बाद भी नवविवाहिता प्रेमी संग जाने की जिद पर अड़ी रही। दोनों पक्षों में कई घंटे चली वार्ता बेनतीजा रही। नवविवाहिता की जिद के आगे पति ने हार मान ली। बाद में नवविवाहिता अपने प्रेमी के ही साथ चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed