फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married lover kills BTC student, throws her body in river

Moradabad News: शादीशुदा प्रेमी ने की बीटीसी छात्रा की हत्या, नदी में फेंका शव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jun 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Married lover kills BTC student, throws her body in river
मुरादाबाद। मैनाठेर थाना क्षेत्र के नगलिया मशकूला की लापता बीटीसी छात्रा किरण (29) की हत्या कर दी गई। हत्याकांड को उसके शादीशुदा प्रेमी केहर सिंह ने अंजाम दिया। मैनाठेर पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कुबूल कर लिया। पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर छात्रा का कंकाल छजलैट क्षेत्र में नदी से बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि युवती की शादी तय होने की वजह से नाराज होकर उसने हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

मैनाठेर के नगलिया मशकूला निवासी रामपाल की बेटी किरण रामगंगा विहार स्थित आरएसडी एकेडमी से बीटीसी कर रही थी। 20 मई को छात्रा अपने घर से यह बताकर निकली थी कि कॉलेज से उसका टूर जा रहा है। इसके बाद से छात्रा लापता थी। उसके मोबाइल पर संपर्क नहीं हुआ तो पिता ने मैनाठेर थाने में जानकपुर निवासी केहर सिंह के खिलाफ केस दर्ज करा दिया था।
विज्ञापन

आरोप लगाया था कि आरोपी उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केहर सिंह को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की तो बताया कि उसने छात्रा की हत्या कर दी है। उसकी लाश उसने छजलैट क्षेत्र में नन्हेड़ा-खुशहालपुर के बीच नदी में फेंकी है। पुलिस आरोपी को छजलैट लेकर नदी किनारे पहुंच गई। आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया गया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसने ही शव बरामद कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
एक ही स्कूल में पढ़ा चुके हैं आरोपी और छात्रा
आरोपी केहर सिंह छात्रा के गांव में निजी स्कूल में पढ़ाता था। इस स्कूल में छात्रा भी पढ़ाती थी। दोनों के बीच नजदीकियां हो गई थीं। आरोपी ने छात्रा का आरएसडी एकेडमी में दाखिल करा दिया था। इसके बाद छात्रा ने स्कूल में पढ़ाना बंद कर दिया था, लेकिन आरोपी ने उससे संपर्क बंद नहीं किया और वह लगातार उससे बातचीत करता था।
---
अक्तूबर में होनी थी किरण की शादी
शिक्षा विभाग में कार्यरत रामपाल ने बताया कि उसकी चार बेटियां और दो बेटे हैं। दूसरे नंबर की बेटी किरण की शादी पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक के साथ तय कर दी थी। अक्तूबर माह में शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं।

---
जानवर खा गए युवती का शव
हत्यारोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उसने 20 मई को ही छात्रा की हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने उसकी लाश को अमरोहा और मुरादाबाद बॉर्डर पर छजलैट क्षेत्र में नदी में फेंक दिया था। युवती के शव को जानवर खा गए हैं। मौके पर पुलिस को खोपड़ी और कुछ हड्डियां ही मिली हैं। जिन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। पोस्टमार्टम के दौरान डीएनए के सैंपल भी लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed