फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Married after being caught in hotel, now refusing to keep it

Moradabad News: होटल में पकड़े जाने पर की शादी, अब रखने से कर रहा इन्कार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Married after being caught in hotel, now refusing to keep it
मंडी धनौरा। प्रेमी युगल को होटल में पकड़ने पर परिजनों ने दोनों की शादी करा दी। शादी के चार दिन बाद ही पति ने पत्नी बनी प्रेमिका को अपने साथ रखने से इन्कार कर दिया। पत्नी अपने पति के साथ रहने की जिद पर अड़ी है। उसने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। युवक थाना क्षेत्र के एक गांव व युवती थाना नौगांवा सादात के एक गांव की रहने वाली है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को अमरोहा रोड पर स्थित एक होटल में प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था। परिजनों ने जमकर हंगामा काटा था। जानकारी मिलने पर प्रेमी के परिजन भी होटल पहुंच गए। यहां उनके परिवार की रजामंदी से दोनों की शादी करा दी गई। शादी के बाद पत्नी बनी प्रेमिका अपने पति के साथ ससुराल चली गई। शुक्रवार को युवती का भाई उसकी ससुराल से विदा करा कर उसे मायके ले गया। युवती का आरोप है कि अब उसका पति उसे अपने साथ रखने से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। उसका कहना है कि वह अपने पति के साथ ही रहेगी। एसपी ने थाना पुलिस को जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इंस्पेक्टर रविंद्र प्रताप का कहना है कि युवक पक्ष को बुलाया गया है। जांच कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed