फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   marriage traped and raped

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी ने आपत्तिजनक फोटो किए वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
marriage traped and raped
मुरादाबाद। शादी का झांसा देकर एक युवक लंबे समय तक युवती का शारीरिक शोषण करता रहा। इस दौरान उसने अपने मोबाइल फोन से युवती की अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। युवती को धोखा देकर युवक ने दूसरी युवती से शादी कर ली। लेकिन इसके बाद भी वह अश्लील फोटो और वीडियो की मदद से अपनी पूर्व प्रेमिका को ब्लैकमेल करता रहा। युवती ने जब उसकी बात मानने से इंकार किया तो आरोपी ने उसकी अश्लील फोटो - वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं। युवती ने मूंढापांडे थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

घटना मूंढापांडे थाना क्षेत्र के एक गांव से जुड़ी है। युवती के पिता ने मूंढापांडे थाने में आरोपी युवक सद्दाम और उसके दोस्त नदीम के खिलाफ केस दर्ज कराया है। रिपोर्ट में युवती के पिता ने कहा है कि सद्दाम ने शादी का झांसा देकर उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस दौरान मोबाइल से युवती के आपत्ति जनक फोटो बना लिए। इसके बाद आरोपी ने फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया। आरोपी ने दूसरी लड़की से शादी कर ली। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने युवती को ब्लैकमेल किया। आठ फरवरी को आरोपी सद्दाम और उसके साथी नदीम ने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़ित के भाई और पिता को इसकी जानकारी हुई तो वह युवती को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। इंस्पेक्टर मूंढापांडे नवाब सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed